{"_id":"6745ce4a810272aa380d398a","slug":"indian-gm-d-gukesh-drew-with-defending-champion-ding-liren-in-the-second-game-of-the-world-chess-championship-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chess: गुकेश ने लिरेन के खिलाफ की वापसी, विश्व चैंपियनशिप की दूसरी बाजी में ड्रॉ खेला, डिंग की बढ़त कायम","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Chess: गुकेश ने लिरेन के खिलाफ की वापसी, विश्व चैंपियनशिप की दूसरी बाजी में ड्रॉ खेला, डिंग की बढ़त कायम
Tue, 26 Nov 2024 07:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:04 PM IST
सार
गुकेश विश्व खिताब के लिए सबसे कम उम्र के दावेदार हैं और वह विश्वनाथन आनंद के बाद यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बनने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
लिरेन और डी गुकेश
- फोटो : Chess.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने शानदार वापसी करते हुए मंगलवार को विश्व शतरंज चैंपियनशिप की दूसरी बाजी में गत चैंपियन डिंग लिरेन से ड्रा खेला। इससे पहले गुकेश को सोमवार को 14 बाजियों के मुकाबले के पहले मैच में सफेद मोहरों से खेलते हुए लिरेन से हार का सामना करना पड़ा था। पहला मुकाबला जीतने वाले लिरेन के पास अब 1.5-0.5 की बढ़त है।
इस चैंपियनशिप में 7.5 अंक तक पहुंचने वाला खिलाड़ी विजेता बनेगा। इसकी पुरस्कार राशि 2.5 मिलियन डॉलर है। 18 वर्षीय गुकेश विश्व खिताब के लिए सबसे कम उम्र के दावेदार हैं और वह विश्वनाथन आनंद के बाद यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बनने की कोशिश कर रहे हैं। आनंद ने अपने शानदार करियर में पांच बार यह खिताब अपने नाम किया है।
इससे पहले, गुकेश को पहले गेम में हार का सामना करना पड़ा था। गुकेश को बाजी के बीच में गैर जरूरी ढंग से जटिल बनाना भारी पड़ा जिससे चीन के मौजूदा चैम्पियन डिंग लिरेन ने विश्व शतरंज चैम्पियनशिप के पहले मुकाबले में सोमवार को उन्हें हरा दिया था।