{"_id":"67559aaaefb4a9d7370c1f97","slug":"indian-gm-d-gukesh-clinched-his-second-win-over-defending-champion-ding-liren-in-world-chess-championship-2024-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Championship: भारतीय ग्रैंडमास्टर गुकेश ने तोड़ा ड्रॉ का सिलसिला, गत चैंपियन लिरेन के खिलाफ बनाई बढ़त","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
World Championship: भारतीय ग्रैंडमास्टर गुकेश ने तोड़ा ड्रॉ का सिलसिला, गत चैंपियन लिरेन के खिलाफ बनाई बढ़त
Sun, 08 Dec 2024 06:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 08 Dec 2024 06:40 PM IST
सार
गुकेश और लिरेन के बीच इससे पहले लगातार सात बाजी ड्रॉ रही थी, लेकिन भारतीय ग्रैंडमास्टर ने लिरेन की गलती का फायदा उठाया और चीन के अपने प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाने में सफल रहे। दोनों खिलाड़ियों के बीच 11 में से कुल आठ बाजियां ड्रॉ रही हैं, जबकि गुकेश ने दो दौर जीते हैं और लिरेन अब तक एक बाजी जीतने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
लिरेन और गुकेश
- फोटो : ICF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने रविवार को विश्व शतरंज चैंपियनशिप में गत चैंपियन चीन के डिंग लिरेन के खिलाफ ड्रॉ का सिलसिला रविवार को समाप्त किया और 11वें दौर के बाद एक अंक की बढ़त हासिल कर ली। गुकेश की लिरेन के खिलाफ यह दूसरी जीत है। क्लासिकल प्रारूप में अब तीन दौर की बाजी शेष है और 18 वर्षीय इस भारतीय खिलाड़ी ने 6-5 की बढ़त बना ली है।
गुकेश और लिरेन के बीच इससे पहले लगातार सात बाजी ड्रॉ रही थी, लेकिन भारतीय ग्रैंडमास्टर ने लिरेन की गलती का फायदा उठाया और चीन के अपने प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाने में सफल रहे। दोनों खिलाड़ियों के बीच 11 में से कुल आठ बाजियां ड्रॉ रही हैं, जबकि गुकेश ने दो दौर जीते हैं और लिरेन अब तक एक बाजी जीतने में सफल रहे हैं। लिरेन ने शुरुआती मुकाबला जीतकर बढ़त बनाई थी और गुकेश ने तीसरा गेम जीता था। इसके बाद सभी बाजियां ड्रॉ पर समाप्त हुई थी।

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप के 11वें दौर में गत चैंपियन डिंग लिरेन को हराने के बाद रविवार को कहा कि पहली बाजी गंवाने के बाद उन्होंने मानसिक मजबूती दिखाई जिससे वह पलटवार करके वापसी करने में सफल रहे।
गुकेश ने कहा, पहली बाजी में हार झेलने के बाद मुझे मानसिक मजबूती दिखाने की जरूरत थी। विश्व चैंपियनशिप की पहली बाजी गवाना अच्छा नहीं माना जा सकता है लेकिन मैंने पलटवार किया और इसके बाद अच्छी शतरंज खेली।