फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian football team will play two friendly matches in Vietnam know where and when watch live streaming

Football: वियतनाम में दो फ्रेंडली मैच खेलेगी भारतीय फुटबॉल टीम, जानें कहां और कब देख पाएंगे मैच

Fri, 23 Sep 2022 12:10 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 23 Sep 2022 12:10 AM IST
सार

भारतीय टीम दो फ्रेंडली मैच के लिए वियतनाम का दौरा करेगी। वहां टीम 24 और 27 सितंबर को दो मैच खेलेगी। भारतीय टीम हंग थिन्ह फ्रेंडली फुटबॉल टूर्नामेंट में पहले वियतनाम और उसके बाद सिंगापुर के खिलाफ खेलेगी।

विज्ञापन
Indian football team will play two friendly matches in Vietnam know where and when watch live streaming
सुनील छेत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम जून 2022 में कोलकाता में आयोजित 2023 एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर के बाद पहली बार मैदान पर दिखेगी। भारतीय टीम दो फ्रेंडली मैच के लिए वियतनाम का दौरा करेगी। वहां टीम 24 और 27 सितंबर को दो मैच खेलेगी। भारतीय टीम हंग थिन्ह फ्रेंडली फुटबॉल टूर्नामेंट में पहले वियतनाम और उसके बाद सिंगापुर के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन


इन फ्रेंडली मैचों की योजना आगामी एशियाई कप में टीम के अभियान की तैयारी को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। एशियाई कप का आयोजन अगले साल होगा। 23 सदस्यीय टीम की कमान दिग्गज सुनील छेत्री के हाथों में है। फीफा रैंकिंग की बात करें तो मेजबानी कर रही वियतनाम 97वें स्थान पर है। वह टूर्नामेंट में सर्वोच्च रैंकिंग वाली टीम है। भारत 104वें और सिंगापुर 159वें स्थान पर है।
विज्ञापन


कहां देखें मैच?
भारत के दोनों मैच यूरोस्पोर्ट और यूरोस्पोर्ट एचडी टीवी चैनलों पर प्रसारित किए जाएंगे। लाइव स्ट्रीमिंग डिस्कवरी+ ऐप वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

टूर्नामेंट के लिए भारत की टीम
गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधु, धीरज सिंह मोइरंगथेम और अमरिंदर सिंह।

डिफेंडर: संदेश झिंगन, रोशन सिंह नौरेम, अनवर अली, आकाश मिश्रा, चिंगलेनसाना सिंह कोंशम, हरमनजोत सिंह खबरा और नरेंदर।

मिडफील्डर: लिस्टन कोलाको, मुहम्मद आशिक कुरुनियन, दीपक टंगरी, उदांता सिंह कुमाम, अनिरुद्ध थापा, ब्रांडन फर्नांडीस, यासीर मोहम्मद, जैकसन सिंह थौनाओजम, सहल अब्दुल समद, राहुल कन्नोली प्रवीण और लल्लियांजुआला छांगटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉरवर्ड: सुनील छेत्री और ईशान पंडिता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed