फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Boxing Team: Amit Panghal included in the Indian team for the last Olympic qualifier in boxing

Indian Boxing Team: मुक्केबाजी में आखिरी ओलंपिक क्वालीफायर के लिए अमित पंघाल भारतीय टीम में शामिल

Sun, 14 Apr 2024 12:41 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 14 Apr 2024 12:41 AM IST
सार

विश्व चैम्पियनशिप 2023 के कांस्य पदक विजेता दीपक भोरिया (51 किले ) और मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किलो) , छह बार के एशियाई चैम्पियनशिप पदक विजेता शिवा थापा (63.5 किलो ), मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियन लक्ष्य चाहर ( 80 किलो ) और 2022 राष्ट्रमंडल खेल कांस्य पदक विजेता जे लम्बोरिया (60 किलो ) को टीम में जगह नहीं मिली है।

विज्ञापन
Indian Boxing Team: Amit Panghal included in the Indian team for the last Olympic qualifier in boxing
अमित पंघाल - फोटो : ANI

विस्तार

विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता अमित पंघाल ने बैंकाक में 25 मई से दो जून तक होने वाले आखिरी ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के लिये भारतीय मुक्केबाजी टीम में वापसी की है। पिछले महीने इटली में ओलंपिक क्वालीफायर में खराब प्रदर्शन के बाद पांच मुक्केबाजों को दूसरे विश्व क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के लिये टीम में जगह नहीं मिली है । भारत के हाई परफॉर्मेंस निदेशक बर्नार्ड डुन्ने को भी पद छोड़ना पड़ा ।
विज्ञापन


विश्व चैम्पियनशिप 2023 के कांस्य पदक विजेता दीपक भोरिया (51 किले ) और मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किलो) , छह बार के एशियाई चैम्पियनशिप पदक विजेता शिवा थापा (63.5 किलो ), मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियन लक्ष्य चाहर ( 80 किलो ) और 2022 राष्ट्रमंडल खेल कांस्य पदक विजेता जे लम्बोरिया (60 किलो ) को टीम में जगह नहीं मिली है। विश्व चैम्पियनशिप 2019 रजत पदक, 2022 राष्ट्रमंडल खेल और 2024 स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक विजेता पंघाल के पास दूसरे ओलंपिक में जगह पक्की करने का यह आखिरी मौका है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय चैम्पियन सचिन सिवाच (57 किलो ) को भी टीम में जगह मिली है । हिमाचल प्रदेश के अबिनाश जामवाल 63 . 5 किलो वर्ग में थापा की जगह खेलेंगे जबकि अभिमन्यु लाउरा ने 80 किलो में लक्ष्य की जगह ली है। अभी तक भारत के किसी भी पुरूष मुक्केबाज ने ओलंपिक कोटा हासिल नहीं किया है । अभी तक निकहत जरीन (50 किलो ), प्रीति पंवार (54 किलो ) परवीन हुड्डा (57 किलो ) और लवलीना बोरगोहेन (75 किलो ) ही ओलंपिक कोटा हासिल कर सकी हैं। महिला वर्ग में अंकुशिता बोरो इटली में 66 किलो में कोटा हासिल नहीं कर सकी जो 60 किलो में उतरेंगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम :
पुरूष : अमित पंघाल (51 किलो ), सचिन सिवाच जूनियर (57 किलो ), अबिनाश जामवाल (63.5 किलो ), निशांत देव (71 किलो ), अभिमन्यु लाउरा ( 80 किलो ), संजीत ( 92 किलो ) और नरेंदर बरवाल ( प्लस 92 किलो )
महिला : अंकुशिता बोरो ( 60 किलो ), अरूंधति चौधरी ( 66 किलो ) ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed