फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian boxer Lovlina Borgohain finished her Grand Prix 2024 campaign with a silver medal

Boxing: पेरिस ओलंपिक से पहले लवलीना ने किया शानदार प्रदर्शन, जीता रजत पदक, जानें

Sun, 16 Jun 2024 06:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 16 Jun 2024 06:55 PM IST
सार

पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकीं लवलीना को मौजूदा एशियाई खेलों की चैंपियन के खिलाफ अपने अंतिम मुकाबले में 2-3 के विभाजित फैसले से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Indian boxer Lovlina Borgohain finished her Grand Prix 2024 campaign with a silver medal
लवलीना बोरगोहेन - फोटो : BFI Media

विस्तार

भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने पेरिस ओलंपिक से पहले दमदार प्रदर्शन करते हुए चेक गणराज्य के उस्ती नाद लाबेम में आयोजित ग्रां प्री में रजत पदक जीता। हालांकि लवलीना को महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग में चीन की ली कियान से हार का सामना करना पड़ा जिससे वह स्वर्ण पदक हासिल करने से चूक गईं। लवलीना ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था और पेरिस ओलंपिक में भी उनसे पदक की आशा रहेगी।  
विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकीं लवलीना को मौजूदा एशियाई खेलों की चैंपियन के खिलाफ अपने अंतिम मुकाबले में 2-3 के विभाजित फैसले से हार का सामना करना पड़ा। विश्व चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण के साथ दो बार की ओलंपिक पदक विजेता कियान ने पिछले साल एशियाई खेलों के फाइनल में भी लवलीना को शिकस्त दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'ओलंपिक में मिलेगी मदद'
लवलीना ने कहा कि उन्हें इस प्रतियोगिता में भाग लेने से पेरिस ओलंपिक में मदद मिलेगी। लवलीना ने कहा, इस प्रतियोगिता में भाग लेना मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा है। जहां तक मेरी तैयारी का सवाल है, ओलंपिक से पहले यह टूर्नामेंट मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण था। इससे मुझे फायदा होगा। मैं भारतीय मुक्केबाजी महासंघ, टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) और भारत सरकार का शुक्रिया करना चाहूंगी।
विज्ञापन

खेल मंत्री ने की सराहना
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने लवलीना के प्रदर्शन की सराहना करते हुए लिखा, ग्रां प्री 2024 में रजत पदक जीतने के लिए लवलीना को बधाई। उन्होंने शानदार कौशल का प्रदर्शन किया। मुक्केबाजी रिंग में उनकी सफलता आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी
विश्व मुक्केबाजी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग में लवलीना और कियान के अलावा रिफ्यूजी मुक्केबाजी टीम की सिंडी नगांबा और इंग्लैंड की चैंटल रीड ने हिस्सा लिया था। इन चार मुक्केबाजों के बीच राउंड रॉबिन प्रारूप में मुकाबला आयोजित किया गया। लवलीना इस दौरान तीन मुकाबलों में से केवल एक जीत हासिल कर पाईं। असम की मुक्केबाज ने नगांबा और कियान से हारने से पहले रीड के खिलाफ जीत दर्ज की थी। वह इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली भारत की इकलौती खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed