{"_id":"66e4bcc992ef8fe34c0b22e9","slug":"indian-athlete-avinash-sable-finished-ninth-in-steeplechase-in-brussels-diamond-league-final-kenya-amos-won-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Brussels Diamond League Final: भारतीय एथलीट साबले स्टीपलचेज में नौवें स्थान पर रहे, केन्या के अमोस विजयी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Brussels Diamond League Final: भारतीय एथलीट साबले स्टीपलचेज में नौवें स्थान पर रहे, केन्या के अमोस विजयी
Sat, 14 Sep 2024 03:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स (बेल्जियम)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स (बेल्जियम)
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sat, 14 Sep 2024 03:59 AM IST
सार
केन्या के अमोस सेरेम ने मोरक्को के पेरिस ओलंपिक चैंपियन सौफियान एल बक्काली को हराकर 8:06.90 सेकेंड का समय लेकर डायमंड लीग का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
भारतीय एथलीट अविनाश साबले
- फोटो : ANI/ SAI Media/X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रुसेल्स में अपने डायमंड लीग फाइनल डेब्यू में भारतीय एथलीट अविनाश साबले ने शुक्रवार रात बाउडौइन स्टेडियम में 3000 मीटर स्टीपलचेज में नौवां स्थान प्राप्त किया। इसके लिए अविनाश ने 8:17.9 सेकेंड का समय लिया। वहीं, केन्या के अमोस सेरेम ने मोरक्को के पेरिस ओलंपिक चैंपियन सौफियान एल बक्काली को हराकर 8:06.90 सेकेंड का समय लेकर डायमंड लीग का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
दौड़ की शुरुआत में, राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक साबले खिताब के लिए चुनौती देने की स्थिति में दिखाई नहीं दिए, क्योंकि वह दस धावकों के समूह में अंत में थे। वहीं, अमोस ने दौड़ के अंतिम 400 मीटर में अपनी बढ़त बनाए रखी और एल बक्काली को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन