फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India won two gold a silver and a bronze medal in Asian Track Cycling Championships

Asian Track Cycling: एशियाई ट्रैक साइकिलिंग भारत का जलवा, पैरा साइकिलिस्टों ने दिलाए दो स्वर्ण

Thu, 22 Feb 2024 10:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 22 Feb 2024 10:35 PM IST
सार

आईजी स्टेडियम वेलड्रोम में पैरा वर्ग के सी2 15 किलोमीटर स्क्रैच में भारत के अरशद शेख ने अपने ही साथी जलालुद्दीन अंसारी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। जलालुद्दीन को रजत मिला।

विज्ञापन
India won two gold a silver and a bronze medal in Asian Track Cycling Championships
एशियाई ट्रैक साइकिलिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय साइकिलिस्टों ने गुरुवार को एशियाई साइकिलिंग चैंपियनशिप के पैरा वर्ग में स्वर्णिम प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। जूनियर और सीनियर रायडर पदक जीतने में सफल नहीं रहे। आईजी स्टेडियम वेलड्रोम में पैरा वर्ग के सी2 15 किलोमीटर स्क्रैच में भारत के अरशद शेख ने अपने ही साथी जलालुद्दीन अंसारी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 
विज्ञापन


जलालुद्दीन को रजत मिला। वहीं पैरा वर्ग में ही महिलाओं की इवेंट में भारत की ज्योति गदेरिया ने स्वर्ण पदक जीता। पवन कुमार ने सी3 क्लास की 15 किलोमीटर स्क्रैच में कांस्य पदक जीता। इंडोनेशिया के आदि रैमक और तिफान आबिद ने स्वर्ण, रजत जीते। जूनियर वर्ग में लड़कों की स्क्रैच इवेंट में सूरज यादव पांचवें स्थान और लड़कियों में जेपी धन्यधा सातवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed