फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India won a record 26 medals in World University Games Got 7 place in medal tally, Anurag Thakur congratulates

World University Games: भारत ने रिकॉर्ड 26 पदक जीते; सातवे स्थान पर रहा, पीएम मोदी-अनुराग ठाकुर ने सराहा

Tue, 08 Aug 2023 11:05 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेंगदू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेंगदू Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 08 Aug 2023 11:05 PM IST
सार

भारत ने विश्व विश्वविद्यालय खेलों के इस सत्र में पिछले सभी खेलों से अधिक पदक जीते। विश्व विश्वविद्यालय खेल 2023 से पहले भारत ने इन खेलों में सिर्फ 21 पदक (छह स्वर्ण, छह रजत और नौ कांस्य) जीते थे। 

विज्ञापन
India won a record 26 medals in World University Games Got 7 place in medal tally, Anurag Thakur congratulates
विश्व विश्वविद्यालय खेलों में भारतीय दल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने विश्व विश्वविद्यालय खेलों में मंगलवार को यहां अपने अभियान का अंत अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 26 पदक के साथ किया जिसमें 11 स्वर्ण भी शामिल हैं। भारत 11 स्वर्ण, पांच रजत और 10 कांस्य पदक के साथ सातवें स्थान पर रहा जो पदक तालिका में उसका सर्वश्रेष्ठ स्थान है।
विज्ञापन


भारत ने विश्व विश्वविद्यालय खेलों के इस सत्र में पिछले सभी खेलों से अधिक पदक जीते। विश्व विश्वविद्यालय खेल 2023 से पहले भारत ने इन खेलों में सिर्फ 21 पदक (छह स्वर्ण, छह रजत और नौ कांस्य) जीते थे। भारत ने इस बार इन खेलों के लिए 256 खिलाड़ियों का दल भेजा था। सबसे अधिक निराश हालांकि ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ियों ने किया। ट्रैक एवं फील्ड में भारत ने अपने सबसे अधिक 82 प्रतिभागियों को उतारा था लेकिन वे सिर्फ चार कांस्य पदक जीत पाए।
विज्ञापन


निशानेबाजों ने जीते सर्वाधिक 8 स्वर्ण
21 सदस्यीय निशानेबाजी टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आठ स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीते जबकि तीरंदाजी में भारत को तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक मिले। एक कांस्य पदक जूडो में मिला। मेजबान चीन 103 स्वर्ण, 40 रजत और 35 कांस्य पदक सहित कुल 178 पदक के साथ शीर्ष पर रहा। जापान ने 21 स्वर्ण, 29 रजत और 43 कांस्य पदक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। कोरिया 17 स्वर्ण, 18 रजत और 23 कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने सराहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी खेलों में भारत के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह ऐसा प्रदर्शन है, जिस पर हर भारतीय को गर्व होगा। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ऐसा प्रदर्शन जिससे हर भारतीय गर्व महसूस करेगा। हमारे खिलाड़ियों को सेल्यूट जिन्होंने देश का मान बढ़ाया और आने वाले खिलाड़ियों को प्रेरित कियाा। भारत ने इस बार इन खेलों के लिए 256 खिलाड़ियों का दल भेजा था। सबसे अधिक निराश हालांकि ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ियों ने किया। ट्रैक एवं फील्ड में भारत ने अपने सबसे अधिक 82 प्रतिभागियों को उतारा था लेकिन वे सिर्फ चार कांस्य पदक जीत पाए।
 


अनुराग ठाकुर ने दी बधाई
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए लिखा "31वें विश्व विश्वविद्यालय खेलों में नई ऊंचाइयों को छूने और 7वां स्थान हासिल करने के लिए टीम इंडिया को हार्दिक बधाई- खेलों में हमारे इतिहास में एक अद्वितीय उपलब्धि!

हमारे प्रतिभाशाली एथलीटों ने अटूट दृढ़ संकल्प, अदम्य धैर्य और गहन जुनून से 10 स्वर्ण सहित 26 पदक हासिल किए हैं, जिसने हमारे देश को खेल उत्कृष्टता के एक और अध्याय की ओर अग्रसर किया गया है।

यह देखकर खुशी होती है कि हमारे ठॉप स्कीम और खेलो इंडिया एथलीटों ने टीम के शानदार प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया; सरकार के दृढ़ प्रयासों से भारतीय खेलों को आकार मिल रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को पदक मिल रहे हैं। खेलो इंडिया गेम्स भी एक गेम चेंजर रहा है, जो हमारे एथलीटों को फलने-फूलने के लिए एक परिवर्तनकारी मंच प्रदान करता है।

जैसा कि देश आपकी जीत पर तालियां बजा रहा है और खुशियां मना रहा है, याद रखें कि आपकी उपलब्धि सिर्फ एक जीत नहीं है - यह एक मील का पत्थर हैं!"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed