फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India Women's Hockey Team ets ticket for 2016 Rio Olympics

ध्यानचंद के जन्मदिन पर महिला टीम को बड़ी सौगात, 35 साल का सपना पूरा

Sat, 29 Aug 2015 06:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 29 Aug 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
India Women's Hockey Team ets ticket for 2016 Rio Olympics

हॉकी के 'जादूगर' ध्यानचंद के जन्मदिन पर भारत की महिला टीम को बहुत बड़ी सौगात मिली है। यह टीम 36 साल के लंबे इंतजार के बाद अगले साल रियो ओलंपिक में उतरेगी।

विज्ञापन


भारत की महिला टीम ने अगले साल 2016 में होने वाले रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारतीय टीम को यह टिकट लंदन में खेले जा रहे यूरो हॉकी चैंपियनशिप में इंग्लैंड के फाइनल में पहुंचने से मिला।
विज्ञापन


यूरोपियन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने स्पेन को हराकर फाइनल में जगह बनाई तो इससे पहले नीदरलैंडस ने जर्मनी को हराकर खिताबी जंग में प्रवेश कर लिया। फाइनल में पहुंची ये दोनों ही टीमें पहले ही रियो ओलंपिक के लिए अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं ऐसे में एक जगह बच गई और यह भारत को मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने पिछले महीने बेल्जियम के एंटवर्प में खेले गए महिलाओम की हॉकी वल्र्ड लीग चैंपियनशिप में पांचवां स्थान हासिल किया था जिसे उसे ओलंपिक के लिए कोटा मिलने की संभावना बन गई थी। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने इस बात की घोषणा की कि भारतीय टीम ने ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया है।

रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के बाद भारतीय टीम के अलावा 9 और टीमें आहर्ता हासिल कर चुकी हैं। भारत के अलावा कोरिया, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, चीन, जर्मनी, नीलरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमेरिका की महिला टीमें ओलंपिक में हिस्सा लेंगी।


भारत ने इससे पहले आखिरी बार 1980 में मास्को ओलंपिक में हिस्सा लिया था जिसमें वह चौथे स्थान पर रही थी।

रियो ओलंपिक के लिए टिकट कटाने वाली भारत 10वी टीं है। हालांकि अभी 2 और टीमों का फैसला होना बाकी है। इन 2 टीमों का चयन इस साल होने वाले मिस्र में खेले जाने वाले अफ्रीका कप नेशंस और न्यूजीलैंड में ओसनिया कप टूर्नामेंट से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed