फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India wins the first match of Junior Womens Hockey Asia Cup, defeats Bangladesh 13-1

Hockey: जूनियर महिला हॉकी एशिया कप के पहले मैच में भारत की जीत, बांग्लादेश को 13-1 से हराया

Sun, 08 Dec 2024 10:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 08 Dec 2024 10:40 PM IST
सार

भारत सोमवार को अपने दूसरे ग्रुप गेम में मलेशिया से भिड़ेगा। टीम अपना खिताब बचाने के अलावा अगले साल चिली के सैंटियागो में होने वाले जूनियर विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफाई करने की भी उम्मीद कर रही है।

विज्ञापन
India wins the first match of Junior Womens Hockey Asia Cup, defeats Bangladesh 13-1
भारत ने बांग्लादेश को 13-1 से हराया - फोटो : @TheHockeyIndia

विस्तार

मुमताज खान के चार गोल के अलावा कनिका सिवाच और दीपिका की हैट्रिक की मदद से गत चैंपियन भारत ने रविवार को महिला जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में बांग्लादेश को 13-1 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

पूल ए के मैच में विजेता टीम के लिए मुमताज (27वें, 32वें, 53वें, 58वें), कनिका (12वें, 51वें, 52वें), दीपिका (7वें, 20वें, 55वें), मनीषा (10वें), ब्यूटी डुंग डुंग (33वें) और उप कप्तान साक्षी राणा (43वें) ने गोल दागे जबकि बांग्लादेश की ओर से ओरपिता पाल (12वें) ही एकमात्र गोल करने वाली खिलाड़ी रहीं। भारत ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा और आराम से जीत दर्ज की।

भारत सोमवार को अपने दूसरे ग्रुप गेम में मलेशिया से भिड़ेगा। टीम अपना खिताब बचाने के अलावा अगले साल चिली के सैंटियागो में होने वाले जूनियर विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफाई करने की भी उम्मीद कर रही है। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीम को विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed