फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India will face Nepal in the semi-finals of the SAFF U-17 Championship

SAFF U-17: सैफ अंडर-17 चैपियनशिप के सेमीफाइनल में भारत का नेपाल से सामना, अजेय अभियान जारी रखना चाहेगी टीम

Wed, 24 Sep 2025 05:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 24 Sep 2025 05:38 PM IST
सार

ग्रुप चरण में अजेय रहे भारत की गुरुवार को असली परीक्षा होगी जब टीम रेसकोर्स इंटरनेशनल स्टेडियम में सैफ अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में नेपाल से भिड़ेगी।

विज्ञापन
India will face Nepal in the semi-finals of the SAFF U-17 Championship
भारतीय अंडर-17 टीम - फोटो : Indian Football Team X

विस्तार

ग्रुप चरण में अजेय रहे भारत की गुरुवार को असली परीक्षा होगी जब टीम रेसकोर्स इंटरनेशनल स्टेडियम में सैफ अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में नेपाल से भिड़ेगी। भारत अब तक सबसे प्रभावशाली टीम रही है। मालदीव (6-0), भूटान (1-0) और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (3-2) को हराने के बाद भारत नौ अंक के साथ ग्रुप बी में शीर्ष पर रहा।
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ जीत से मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडिस विशेष तौर पर खुश हैं जिन्होंने इस महत्वपूर्ण मुकाबले में अपने खिलाड़ियों के दबाव को झेलने के तरीके की प्रशंसा की। फर्नांडिस ने ‘द-एआईएफएफ.कॉम’ से कहा, 'पाकिस्तान को हराना हमारे लिए अच्छा परिणाम रहा और टीम ने इतने महत्वपूर्ण मैच में दबाव को जैसे संभाला उससे मैं बहुत खुश हूं। खिलाड़ियों ने जज्बा और अनुशासन दिखाया तथा सेमीफाइनल से पहले हमें इस प्रदर्शन से आत्मविश्वास मिला है।'
विज्ञापन


दूसरी ओर नेपाल एक मैच (मेजबान श्रीलंका के खिलाफ 2-0) जीता और दूसरा मैच (बांग्लादेश के खिलाफ 0-4) गंवाकर ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहा। फर्नांडिस नेपाल के संभावित खतरे को लेकर सतर्क रहे। फर्नांडिस ने कहा, 'वे कड़े प्रतिद्वंद्वी हैं और उनके पास अच्छी व्यक्तिगत प्रतिभा वाले कई खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि हम एक बेहद प्रतिस्पर्धी मैच की उम्मीद कर सकते हैं और हमारा ध्यान अच्छी तैयारी, संगठित रहने और अपनी क्षमता के अनुसार खेलने पर है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्नांडीस ने नॉकआउट चरण में अपनी टीम को दबाव में संयमित रहने और अपनी योजना पर टिके रहने की जरूरत के बारे में याद दिलाया। उन्होंने कहा, 'लड़के टूर्नामेंट के इस चरण के महत्व को समझते हैं। यह शांत रहने, साथ मिलकर कड़ी मेहनत करने और मैदान पर अपना सब कुछ झोंक देने के बारे में है। हम इसी लय को आगे बढ़ाना चाहते हैं और अपने लक्ष्य की ओर एक कदम और बढ़ाना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed