फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India vs South Korea Hockey Semi Final Score Asian Champions Trophy Mens Hockey Match Results Updates

India vs South Korea: भारतीय हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से दी मात, खिताबी मुकाबले में चीन से होगा सामना

Mon, 16 Sep 2024 05:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 16 Sep 2024 05:11 PM IST
सार

India vs South Korea Hockey: हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारत का खिताबी मुकाबले में सामना चीन से होगा। 

विज्ञापन
India vs South Korea Hockey Semi Final Score Asian Champions Trophy Mens Hockey Match Results Updates
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दक्षिण कोरिया को सेमीफाइनल में 4-1 से हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। भारत का अब फाइनल में सामना चीन से होगा जिसने एक अन्य सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को हराकर पहली बार खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है। पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और अजेय बनी हुई है। 
विज्ञापन

भारत और चीन के बीच मंगलवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम रिकॉर्ड पांचवें खिताब की तलाश में उतरेगी। भारत के लिए इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे, जबकि उत्तम सिंह और जरमनप्रीत सिंह ने एक-एक गोल किया। दक्षिण कोरिया के लिए एकमात्र गोल जिहुन यांग ने तीसरे क्वार्टर में दागा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने शुरुआत से बनाई बढ़त 
दक्षिण कोरिया के खिलाफ भारत ने पहले क्वार्टर से ही बढ़त बनाए रखी। सबसे पहले उत्तम सिंह ने गोल कर भारत को 1-0 से आगे किया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने अपना दबदबा बनाते हुए बढ़त दोगुनी कर ली। दूसरे क्वार्टर में भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल किया। इस तरह भारत ने पहला हॉफ खत्म होने तक दक्षिण कोरिया पर 2-0 की बढ़त बना ली थी।
विज्ञापन

तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने दागा गोल 
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने तीसरे क्वार्टर में भी दक्षिण कोरिया के खिलाफ बढ़त बरकरार रखी। दक्षिण कोरिया ने हॉफ टाइम के बाद वापसी करने की कोशिश की और गोल दागा, लेकिन भारत से आगे नहीं निकल सका। तीसरे क्वार्टर में कोरिया के लिए जिहुन यांग ने गोल किया, तो वहीं, भारत की ओर से जरमनप्रीत सिंह ने भी तीसरा गोल दागने में देर नहीं लगाई। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस मैच का दूसरा गोल किया जिससे भारत ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ 4-1 की बढ़त बना ली। दक्षिण कोरिया ने अंत तक बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकी। 

भारत ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ बरकरार रखा दबदबा
यह 62वीं बार था जब भारत किसी अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच में दक्षिण कोरिया का सामना कर रहा था। पहली बार दोनों 1958 में टोक्यो में एशियाई खेलों में एक-दूसरे के खिलाफ खेले थे। तब भारत ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया था। भारत ने अब तक 39 और दक्षिण कोरिया ने 11 मैच जीते हैं। वहीं, 12 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए। दोनों के बीच इससे पहले आखिरी मैच इसी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में पूल स्टेज के दौरान खेला गया था, जहां भारत ने दक्षिण कोरिया को 3-1 से हराया था। भारत ने हालांकि, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भी यह लय बरकरार रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed