फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India topped the Para Shooting World Cup by winning a total of 10 medals including six gold, Faridabad glory

Para Shooting World Cup: पैरा शूटिंग विश्व कप में कुल 10 पदक जीतकर शीर्ष पर रहा भारत, फरीदाबाद का जलवा

Thu, 21 Jul 2022 11:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 21 Jul 2022 11:29 PM IST
सार

स्पर्धा के अंतिम दिन टोक्यो पैरालंपिक के रजत पदक विजेता सिंघराज क्वालिफाइंग राउंड में चौथे स्थान पर रहे थे। फाइनल राउंड में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 224.1 स्कोर के साथ वह स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे।

विज्ञापन
India topped the Para Shooting World Cup by winning a total of 10 medals including six gold, Faridabad glory
पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फरीदाबाद के सिंघराज अधाना ने पैरा शूटिंग विश्वकप के अंतिम दिन दो स्वर्ण पदक भारत की झोली में डाले। इसके साथ ही पैरा शूटिंग विश्वकप में 6 स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीतकर भारत पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। भारत ने 2017 में पहली बार पैरा शूटिंग विश्वकप में हिस्सा लेने शुरू किया था। भारत का इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। फ्रांस (4 स्वर्ण सहित 11 पदक) दूसरे और यूक्रेन (3 स्वर्ण सहित 15 पदक) तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


स्पर्धा के अंतिम दिन टोक्यो पैरालंपिक के रजत पदक विजेता सिंघराज क्वालिफाइंग राउंड में चौथे स्थान पर रहे थे। फाइनल राउंड में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 224.1 स्कोर के साथ वह स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। यूक्रेन के ओलेक्सी डेनिसियुक (216.2) ने और कोरिया के जोंगडू जो (193.9) ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्तिगत स्पर्धा से पहले सिंघराज ने दीपेंद्र सिंह और मनीष नरवाल के साथ टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। पी 4 व्यक्तिगत स्पर्धा में सिंघराज का यह पहला स्वर्ण पदक है। वहीं, राहुल जाखड़ ने पी 3 मिश्रित 25 मीटर पिस्टल एचएच-1 स्पर्धा में स्वर्ण जीता।
विज्ञापन

राहुल जाखड़, सिंघराज और निहाल की टीम 1695-36x ने कोरिया और चेक गणराज्य से आगे रहते हुए स्वर्ण जीता। मनीष नरवाल और रूबिना फ्रांसिस ने पी-6 मिश्रित टीम 10 मीटर एयर एसएच 1 पिस्टर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय पैरा शूटिंग टीम अब नवंबर में यूएई के अल एन में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में खेलेगी।

स्वर्ण जीतने के बाद सिंघराज अधाना ने कहा- अंतत: विश्वकप में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा। मैं शतुहु फ्रांस में ही स्वर्ण पदक जीतना चाहता था, लेकिन तकनीकी कमी के कारण चूक गया। खुश हूं कि म्यूनिख में यह सपना पूरा हो गया। इस सफलता के लिए अपने कोच का धन्यवाद करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed