{"_id":"a4cf44938217ba78b4d99577be7bd315","slug":"india-to-play-first-match-today-in-junior-hockey-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर हॉकी वर्ल्ड कपः भारत का पहला मैच आज","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
जूनियर हॉकी वर्ल्ड कपः भारत का पहला मैच आज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 06 Dec 2013 03:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय युवा हॉकी टीम की निगाहें शुक्रवार से शुरू हो रहे 16 टीमों के हीरो जूनियर पुरुष वर्ल्ड कप हॉकी में शानदार आगाज पर है।
विज्ञापन
भारतीय टीम अपने पहले मुकाबले में पिछली उपविजेता नीदरलैंड्स से भिड़ेगी। हाल ही में जोहोर बाहरू कप में खिताबी जीत दर्ज करने वाली मनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय टीम के हौसले बुलंद है और उन्हें अपनी सरजमीं पर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
हालांकि कप्तान ने कोई लक्ष्य निर्धारित करने की बजाय मैच दर मैच रणनीति अपनाने की बात कही है। सीनियर टीम के अहम सदस्य मनप्रीत 85 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।
विज्ञापन
नीदरलैंड्स खिताब के प्रबल दावेदारों में शुमार है और पिछली बार खिताब से चूकने की कसक मिटाना चाहेगा। ओलंपियन फ्लोरिस एवर्स का टीम मैनेजर के रूप में साथ होना भी नीदरलैंड के लिए फायदेमंद होगा। पहली हॉकी इंडिया लीग में चैंपियन रही रांची राइनोज टीम के अहम सदस्य एवर्स को भारतीय हालात में खेलने का अच्छा अनुभव है और भारतीयों के खेल से वे वाकिफ हैं।
हालांकि भारतीय टीम से कठिन चुनौती मिलेगी क्योंकि उसके पास मनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने हॉकी इंडिया लीग में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
भारतीय हॉकी टीम
गोलकीपर- सुशांत टिर्की और हरजोत सिंह
डिफेंडर - गुरजिंदर सिंह, अमित रोहिदास (उप-कप्तान), सुरेंदर कुमार, सुखमनजीत सिंह, प्रदीप मोर, कोठाजीत सिंह
मिडफील्डर - मनप्रीत सिंह (कप्तान), सतवीर सिंह, हरजीत सिंह, इमरान खान, प्रभदीप सिंह
फारवर्ड - मलक सिंह, मनदीप सिंह, तलविंदर सिंह, आकाशदीप सिंह और रमनदीप सिंह
स्टैंडबाई - जगदीप दयाल (गोलकीपर), ललित उपाध्याय और गुरमैल सिंह (मिडफील्डर), अफान यूसुफ (फारवर्ड)।