फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India to bid for both 2029 and 2031 World Athletics Championships Adille Sumariwalla give details

Athletics: एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2029 और 2031 की मेजबानी के लिए बोली लगाएगा भारत, सुमारिवाला ने दी जानकारी

Sun, 06 Jul 2025 05:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 06 Jul 2025 05:19 PM IST
सार

विश्व चैंपियनशिप के लिए शुरुआती आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि एक अप्रैल 2026 है। इच्छुक देशों को पांच अगस्त 2026 तक अंतिम बोली आवेदन प्रस्तुत करना होगा जिसके बाद विश्व एथलेटिक्स परिषद विश्व चैंपियनशिप के 2029 और 2031 सत्र के मेजबान शहरों की घोषणा करेगा।

विज्ञापन
India to bid for both 2029 and 2031 World Athletics Championships Adille Sumariwalla give details
एथलेटिक्स - फोटो : Adobe

विस्तार

भारत 2029 और 2031 दोनों सत्र के लिए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए बोली लगाएगा। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के प्रवक्ता आदिल सुमारिवाला ने बताया कि दोनों सत्र की मेजबानी के लिए बोली लगाएगा जिससे उसे इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के किसी एक सत्र की मेजबानी मिलने की उम्मीद है। खेल की वैश्विक संचालन संस्था विश्व एथलेटिक्स सितंबर 2026 में 2029 और 2031 दोनों सत्र के मेजबान की घोषणा करेगी। 
विज्ञापन

सदस्य देशों द्वारा मेजबानी रुचि व्यक्त करने की समय सीमा एक अक्तूबर 2025 है। विश्व एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष और एएफआई के पूर्व अध्यक्ष सुमारिवाला ने कहा, हम 2029 और 2031 चैंपियनशिप के लिए रणनीतिक बोली लगाने जा रहे हैं। दोनों सत्र की मेजबानी एक साथ सौंपी जाएगी और जिस भी सत्र की मेजबानी हमें मिले वह ठीक है। अब भी कुछ समय है प्रक्रिया शुरू होने में। हम बोलियां सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप के लिए शुरुआती आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि एक अप्रैल 2026 है। इच्छुक देशों को पांच अगस्त 2026 तक अंतिम बोली आवेदन प्रस्तुत करना होगा जिसके बाद विश्व एथलेटिक्स परिषद विश्व चैंपियनशिप के 2029 और 2031 सत्र के मेजबान शहरों की घोषणा करेगा। एएफआई ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी करने की भारत की इच्छा के मद्देनजर कई प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं के लिए बोली लगाने का फैसला किया था।
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप 2025 सितंबर-अक्तूबर में टोक्यो में आयोजित की जाएगी जबकि 2027 का टूर्नामेंट बीजिंग में होगा। ऐसी स्थिति में भारत के पास 2031 सत्र की मेजबानी हासिल करने का बेहतर मौका होगा। भारत को 2029 सत्र की मेजबानी देने का मतलब होगा कि एशिया लगातार तीन बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा।

भारत को सबसे पहले 2028 में जूनियर विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी करने का मौका मिल सकता है जिसके लिए एएफआई ने तब आशय पत्र सौंप दिया था जब विश्व एथलेटिक्स प्रमुख सबेस्टियन को ने 2024 के अंत में देश का दौरा किया था। विश्व एथलेटिक्स दिसंबर 2025 में जूनियर विश्व चैंपियनशिप के 2028 और 2030 दोनों सत्र के मेजबानों की घोषणा करेगा। बोली आवेदन जमा करने की शुरुआती समय सीमा 22 सितंबर 2025 है। इच्छुक देशों को सात नवंबर 2025 तक अंतिम बोली आवेदन जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed