फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India's young women wresters struggled in world wrestling championship Priya Malik stay in bronze race

World Wrestling: विश्व चैंपियनशिप में संघर्ष करती नजर आईं महिला पहलवान, सिर्फ प्रिया कांस्य की दौड़ में शामिल

Tue, 16 Sep 2025 11:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जागरेब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जागरेब Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 16 Sep 2025 11:27 PM IST
सार

वैष्णवी पाटिल (65 किलो) ने लाटविया की एल्मा जेडलेरे को 3-1 से हराया लेकिन मंगोलिया की दुनिया की पांचवें नंबर की पहलवान एंखजिन टी से क्वार्टर फाइनल में हार गईं। वहीं, 76 किलोवर्ग में प्रिया को इक्वाडोर की पांचवीं रैंकिंग वाली जेनेसिस रीसको वालदेज ने 4-2 से हराया।

विज्ञापन
India's young women wresters struggled in world wrestling championship Priya Malik stay in bronze race
कुश्ती - फोटो : Adobe

विस्तार

भारतीय महिला पहलवानों ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में निराश किया और वे संघर्ष करती नजर आईं। तीन पहलवान हारकर बाहर हो गई हैं, जबकि प्रिया मलिक (76 किग्रा) ही रेपचेज दौर के जरिये कांस्य पदक की दौड़ में बनी हुई हैं। अंकुश (50 किलो) को क्वालिफिकेशन दौर में नतालिया वराकिना ने 6-5 से हराया, जबकि तपस्या को मैक्सिको की बर्था रोजास चावेज ने 4-2 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


वराकिना और चावेज अपने अगले मुकाबले हार गईं जिससे भारतीय पहलवानों के लिए भी दरवाजे बंद हो गए। वैष्णवी पाटिल (65 किलो) ने लाटविया की एल्मा जेडलेरे को 3-1 से हराया लेकिन मंगोलिया की दुनिया की पांचवें नंबर की पहलवान एंखजिन टी से क्वार्टर फाइनल में हार गईं। वहीं, 76 किलोवर्ग में प्रिया को इक्वाडोर की पांचवीं रैंकिंग वाली जेनेसिस रीसको वालदेज ने 4-2 से हराया। वालदेज ने इसके बाद क्यूबा की मिलयाइमी डे ला कोरिडाड मारिन पोट्राइल को सेमीफाइनल में हरा दिया जिससे प्रिया को रेपचेज में जगह बनाने का मौका मिला।
विज्ञापन


पुरुषों के फ्रीस्टाइल वर्ग में सुजीत कलकल (65 किलो) और विकी (97 किलो) रेपचेज का फायदा नहीं उठा सके। सुजीत को अमेरिका के रीयल मार्शल रे वुड्स ने 7-5 से हराया, जबकि विकी बुल्गारिया के अखमद मागामाएव के खिलाफ चित होकर हार गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed