फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India House inaugurated for Paris Olympics, many stalwarts including Nita Ambani and PT Usha were present

Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक के लिए इंडिया हाउस का उद्घाटन, नीता अंबानी और पीटी उषा समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

Sat, 27 Jul 2024 11:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 27 Jul 2024 11:57 PM IST
सार

इंडिया हाउस के उद्घाटन समारोह के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा और फ्रांस में भारत के राजदूत जावेद अशरफ भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
India House inaugurated for Paris Olympics, many stalwarts including Nita Ambani and PT Usha were present
इंडिया हाउस - फोटो : ANI

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की सदस्य और रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ पेरिस में 'इंडिया हाउस' का उद्घाटन किया। इंडिया हाउस रिलायंस फाउंडेशन और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की दीर्घकालिक साझेदारी की महत्वाकांक्षाओं के अंतर्गत आता है, जिसका उद्देश्य भारतीय एथलीटों के प्रदर्शन को बढ़ाना, राष्ट्रीय खेल महासंघों का समर्थन करना और एक वैश्विक खेल राष्ट्र के रूप में भारत की साख बनाना है। भविष्य में ओलंपिक खेलों की मेजबानी की आकांक्षाओं को देखते हुए इसे खोला गया है। इंडिया हाउस के उद्घाटन समारोह के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा और फ्रांस में भारत के राजदूत जावेद अशरफ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed