फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   india have a chance to enter hockey world league

जीत के लिए भारत को दिखाना होगा जोश के साथ होश

Sat, 05 Dec 2015 12:29 PM IST
अमर उजाला/ सत्येन्द्र पाल सिंह, रायपुर
अमर उजाला/ सत्येन्द्र पाल सिंह, रायपुर Updated Sat, 05 Dec 2015 12:29 PM IST
विज्ञापन
india have a chance to enter hockey world league
सरदार सिंह की ‘सरदारी’ में भारत कुछ हिचकोले खाते हुए आखिर हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल में अब खिताब से महज दो कदम के फासले पर पहुंच गया है। भारत के सामने सेमीफाइनल में अब शनिवार को तेज रफ्तार हॉकी खेलने वाली बेल्जियम से पार पाने की मुश्किल चुनौती है। ब्रिटेन के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल में मिली जीत से भारत के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन


भारतीय टीम अपने डच हॉकी उस्ताद रोलैंट ओल्टमैंस के ‘स्ट्रक्चर’ हॉकी खेलने के गुरुमंत्र के मुताबिक खेलते हुए सही वक्त पर रंग में आई है। भारत ने मैच दर मैच अपनी गलतियों को सुधार कर खुद को यहां बड़े इम्तिहान के लिए मुस्तैदी से तैयार किया है। भारत की नजरें मजबूती से आखिरी दो कदम पार कर इस वर्ल्ड लीग फाइनल में खिताब जीतने पर होंगी। भारत को बेल्जियम पर जीत दर्ज कर फाइनल में स्थान पाना है तो पूरी टीम को जोश के साथ होश भी दिखाना होगा।
विज्ञापन


भारत के पास बेल्जियम से पिछली दो हार का हिसाब चुकता करने का मौका है। भारत की टीम बेल्जियम से एंटवर्प में इसी साल लीग सेमीफाइनल्स के सेमीफाइनल में 0-4 से और इसके पिछले संस्करण के फाइनल में पांचवें -छठे स्थान के लिए खेले मैच में नई दिल्ली में 1-2 से हार गई थी। भारत की टीम बेल्जियम को पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी में 4-2 से हराने में कामयाब रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं भारत के खास हथियार
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह की फौज को बेल्जियम के खतरनाक स्ट्राइकर लोरेंट वान अबुल की चौकसी कर उनके कब्जे से गेंद दूर रखनी होगी। बेल्जियम की जोरदार जवाबी हमलों की रणनीति को भारत के कप्तान सेंटर हाफ सरदार सिंह, लिंकमैन धर्मवीर और दानिश मुज्तबा अपना कौशल दिखाते हुए गेंद को धैर्य से अपने कब्जे में रख कर नाकाम कर सकते हैं।

अग्रिम पंक्ति में आकाशदीप सिंह, एस वी सुनील और अमीर खान और तलविंदर को धैर्य और पूरे विश्वास के साथ बेल्जियम की ‘डी’ के भीतर अचूक हमले बोलने होंगे। भारत के फॉरवर्ड खिलाड़ियों को टीम को ज्यादा से ज्यादा पेनल्टी कॉर्नर दिलाने की कोशिश करनी होगी।


नीदरलैंड पर रोमांचक जीत से ऑस्ट्रेलिया फाइनल में
सदाबहार स्ट्राइकर जैमी डायर के शानदार खेल से विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने मौजूदा चैंपियन नीदरलैंड को हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल के पहले अत्यंत रोमांचक सेमीफाइनल में शुक्रवार को यहां 3-2 से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed