फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India has recorded 78 doping cases till July 15 this year Sports Minister Manuskh Mandaviya revealed in LS

Doping: भारत में 15 जुलाई तक डोपिंग के 78 मामले दर्ज, ये दो राज्य सबसे आगे; मांडविया ने लोकसभा में दी जानकारी

Mon, 20 Jul 2026 03:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 20 Jul 2026 03:12 PM IST
सार

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि भारत में 15 जुलाई तक डोपिंग के 78 मामले दर्ज हुए हैं। डोपिंग के सबसे ज्यादा मामले उत्तर प्रदेश और पंजाब में दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
India has recorded 78 doping cases till July 15 this year Sports Minister Manuskh Mandaviya revealed in LS
मनसुख मांडविया, केंद्रीय खेल मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में खुलासा किया कि भारत में इस साल 15 जुलाई तक डोपिंग के 78 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से उत्तर प्रदेश और पंजाब में सबसे अधिक 13-13 मामले दर्ज किए गए। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने पिछले तीन वर्षों में प्रतिबंधित पदार्थों के लिए पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ियों की संख्या के बारे में सवाल पूछा था जिसके लिखित जवाब में मांडविया ने बताया कि 2026 में डोपिंग के 78 मामले दर्ज दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा, 'राष्ट्रीय डोपिंगरोधी नियम 2021 के तहत इन खिलाड़ियों पर खेल गतिविधियों से प्रतिबंध लगा दिया गया है।' डोपिंग के सर्वाधिक मामले उत्तर प्रदेश और पंजाब में पाए गए। इनके बाद मध्य प्रदेश का नंबर आता है जहां 11 ऐसे मामले पाए गए। कर्नाटक इस सूची में चौथे नंबर पर है जहां नौ मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि 2023 में भारत में डोपिंग के 213 मामले दर्ज किए गए, जो 2024 में बढ़कर 260 हो गए। इसके बाद 2025 में यह संख्या घटकर 131 रह गई।
विज्ञापन


डोपिंग से बचने के लिए उठाए जा रहे कदम
अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, गोवा, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय और सिक्किम के किसी भी खिलाड़ी को डोपिंग का दोषी नहीं पाया गया। खेल मंत्री ने बताया कि डोपिंग से बचने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसमें खिलाड़ियों में जागरूकता लाना, सेमीनार और कार्यशालाओं का आयोजन करना भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed