फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India eye Hadtrik washed up on the team stranded Zimbabwe

सीरीज कब्जे में, आज क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम

Wed, 15 Jun 2016 08:53 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Jun 2016 08:53 AM IST
विज्ञापन
 India eye Hadtrik washed up on the team stranded Zimbabwe
टीम इंडिया - फोटो : PTI

जिम्बाब्वे के साथ तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज जीत चुकी भारतीय टीम अब इसके आखिरी मैच के लिए बुधवार को मैदान पर उतरेगी। अब यह मैच बस एक औपचारिकता रह गया है और भारत की कोशिश होगी कि वह इसे भी जीतकर मेजबान टीम क्लीन स्वीप कर दे। दो आसान जीत के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतिम 11 में बदलाव के संकेत दिए थे। अब वह इस मैच में कुछ और युवाओं मौका दे सकते हैं।

विज्ञापन


अभी तक सीरीज एकतरफा रही है और अंतिम मैच में दर्शक कुछ रोमांच की उम्मीद कर रहे हैं। चूंकि अभी तक अभी तक टॉप थ्री बल्लेबजों को ही क्रीज पर समय मिला है इसलिए कप्तान धोनी बल्लेबाजी के क्रम में बदलाव कर सकते हैं। सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने पहले ही मैच में शतक जमाया।
विज्ञापन


उन्हें और तीसरे नंबर पर उतरने वाले अंबाती रायुडू को आराम दिया जा सकता है। इनकी जगह फैज फजल को करुण नायर के साथ पारी की शुरुआत करने उतारा जा सकता है।

फजल ने 68 गेंद में 39 रन बनाए थे। रायुडू की जगह मनदीप सिंह ले सकते हैं जिन्हें 16 सदस्यीय टीम में फजल के साथ चुना गया था। धोनी तेज गेंदबाजी में बरिंदर सरन, धवल कुलकर्णी या जसप्रीत बुमरा में से किसी को आराम देकर जयदेव उनादकट और हरफनमौला ऋषि धवन को उतार सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफ स्पिनर जयंत यादव को मौका दिए जाने पर चहल या अक्षर पटेल को बाहर रहना पड़ सकता है। दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम अभी तक हर विभाग में कमजोर साबित हुई है। बल्लेबाज भारतीय आक्रमण का सामना नहीं कर सके हैं जबकि गेंदबाजी धारहीन नजर आई।


कप्तान ग्रीम क्रीमर ने खराब बैटिंग के लिए टॉस हारने पर दोष मढ़ा था लेकिन कहा कि उनके खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। गेंदबाजी में जिम्बाब्वे ने बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन उसके गेंदबाज विकेट लेने में नाकाम रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed