{"_id":"675b278f6ea1044d32078806","slug":"india-entered-the-semi-finals-of-asia-cup-with-victory-over-thailand-also-qualified-for-wc-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hockey: एक तीर से दो निशाने..थाईलैंड पर जीत के साथ एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत, WC के लिए भी क्वालिफाई किया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Hockey: एक तीर से दो निशाने..थाईलैंड पर जीत के साथ एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत, WC के लिए भी क्वालिफाई किया
Thu, 12 Dec 2024 11:42 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:42 PM IST
सार
भारत ने शानदार जीत की राह पर लौटते हुए थाईलैंड को 9-0 से रौंदकर गुरुवार को महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया और आगामी जूनियर विश्व कप के लिए भी क्वालिफाई किया।
विज्ञापन
भारत की जीत
- फोटो : @TheHockeyIndia
विस्तार
दीपिका के चार गोल की बदौलत गत चैंपियन भारत ने शानदार जीत की राह पर लौटते हुए थाईलैंड को 9-0 से रौंदकर गुरुवार को महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया और आगामी जूनियर विश्व कप के लिए भी क्वालिफाई किया। भारत ने 17वें मिनट में राणा साकाशी के जरिए गोल किया। भारतीय टीम खेल के शुरुआती क्षणों में थाई डिफेंस को भेदने में सफल नहीं रही, लेकिन एक बार गोल होने के बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
सिवाच कनिका (23′) ने छह मिनट बाद गोल किया और 25वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर एक और स्ट्राइकर के साथ भारत के लिए स्कोर 3-0 कर दिया। लालरिनपुई ने 27वें मिनट में मैदानी गोल करके थाईलैंड पर जबरदस्त दबाव बनाया। दीपिका ने 28वें मिनट में भारत के लिए पांचवां गोल दागकर स्कोरशीट में अपना नाम दर्ज कराया।
भारत ने बुधवार को तीन बार के विजेता चीन से 1-2 से मिली हार के बाद शानदार वापसी करते हुए हाफ टाइम तक 5-0 की बढ़त बना ली थी। दीपिका ने 31वें मिनट में टीम का छठा गोल किया और फिर 35वें मिनट में अपनी हैट्रिक पूरी की। कनिका ने 40वें मिनट में अपनी टीम का आठवां गोल करके अपना तीसरा गोल किया।
विज्ञापन
भारत ने 55वें मिनट में दीपिका के चौथे गोल के साथ थाईलैंड को पूरी तरह से हरा दिया। भारत ने इससे पहले पांच टीमों के टूर्नामेंट के अपने पहले दो मैचों में बांग्लादेश को 13-1 और मलेशिया को 5-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। सेमीफाइनल शनिवार को होंगे, जबकि फाइनल रविवार को होगा।