फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   india enter in semifinal in junior asia cup

कप्तान की हैट्रिक, सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम

Fri, 11 Sep 2015 12:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 11 Sep 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन
india enter in semifinal in junior asia cup

कप्तान रानी रामपाल की शानदार हैट्रिक से भारतीय हॉकी टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में मलयेशिया को बृहस्पतिवार को 9-1 से पीटकर सातवें महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन

भारत ने अपने पहले दो मैचों में उत्तर कोरिया को 13-0 से और सिंगापुर को 12-0 के बड़े अंतर से धोया था लेकिन चीन के खिलाफ उसे 2-4 से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

कप्तान रानी रामपाल के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरू से ही हमले जारी कर दिए। प्रीति दूबे ने मलयेशिया की सर्किल में घुसकर क्रॉस बॉल से रानी को पास दिया, जिसे रानी ने आठवें मिनट में गोल जाल में पहुंचा भारत के लिए खाता खोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

15वें मिनट में जसप्रीत कौर ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। हाफ टाइम से छह मिनट पहले प्रीति दूबे ने शानदार गोल दाग भारत की बढ़त 3-0 कर दी।


इसके बाद मोहम्मद साइउति नोरफैजाह ने मलयेशिया के लिए पहला गोल दागा। छोर बदलने के बाद भारतीय लड़कियों ने 37वें, 39वें, 41वें और 42वें मिनट में चार गोल दागे।


51वें मिनट में पूनम बारला ने मलयेशियाई गोलकीपर को छकाते हुए भारत के लिए आठवां गोल दागा। मैच के आखिरी मिनट में जसप्रीत ने पेनाल्टी कार्नर के जरिये गोल कर भारत को जीत दिला दी।


भारत का सेमीफाइनल मुकाबला शनिवार को होगा। यह टूर्नामेंट अगले साल एफआईएच जूनियर महिला वर्ल्ड कप का क्वालीफिकेशन मुकाबला भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed