फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India demolish Pakistan in three different sports on one single day including two Finals; Asian Games 2023

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान पर लगाई जीत की हैट्रिक, एक दिन में तीन अलग-अलग खेलों में हराया, इनमें दो फाइनल

Sat, 30 Sep 2023 11:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 30 Sep 2023 11:43 PM IST
सार

भारत ने सबसे पहले हांगझोऊ एशियाई खेलों के स्क्वैश के पुरुष टीम इवेंट के फाइनल में पाकिस्तान को हराया। इसके बाद पुरुष हॉकी में भारत ने पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत हासिल की। अंडर-19 सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप में भी भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
India demolish Pakistan in three different sports on one single day including two Finals; Asian Games 2023
भारत ने हॉकी, फुटबॉल और स्क्वैश में पाकिस्तान को हराया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने शनिवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को तीन अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में करारी शिकस्त दी। इनमें दो खेल तो हांगझोऊ में चल रहे एशियाई खेलों के रहे, जबकि एक मुकाबला अंडर-19 सैफ चैंपियनशिप फुटबॉल का रहा। तीनों में भारत ने पाकिस्तान पर बड़ी जीत हासिल की और एक दिन में चिर प्रतिद्वंद्वी पर जीत की हैट्रिक लगाई। इनमें से एशियाई खेलों का एक मुकाबला तो स्वर्ण पदक के लिए था, जिसे पाकिस्तान ने गंवा दिया। 
विज्ञापन


भारत ने सबसे पहले हांगझोऊ एशियाई खेलों के स्क्वैश के पुरुष टीम इवेंट के फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराया। इसके बाद एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी में ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से रौंद दिया और सबसे बड़ी जीत हासिल की। अंडर-19 सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हरा दिया और खिताब अपने नाम किया। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन

1. हॉकी में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत, 10-2 से हराया

India demolish Pakistan in three different sports on one single day including two Finals; Asian Games 2023
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने पाकिस्तान पर अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल कर एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के चार गोलों (11वें मिनट, 17वें मिनट, 33वें मिनट, 34वें मिनट) की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से रौंद दिया।

भारतीय टीम पूल ए में चार मैच जीतकर शीर्ष पर है। उसका अगला मुकाबला दो अक्तूबर को बांग्लादेश के साथ होगा। भारत के लिए अन्य गोल वरुण कुमार (41वें मिनट, 54वें मिनट), मंदीप सिंह (8वें मिनट), सुमित (30वें मिनट), शमशेर सिंह (46वें मिनट), ललित उपाध्याय (49वें मिनट) ने किए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद खान (38), अब्दुल राणा (45) ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए।

भारत और पाकिस्तान के बीच यह 180वां मुकाबला था, लेकिन आज तक इन दोनों देशों के बीच आठ गोल का अंतर किसी भी मैच में नहीं रहा। भारत ने इससे पहले पाकिस्तान को दो बार 7-1 के अंतर से पराजित किया था। पाकिस्तान भी भारत को 7-1 के अंतर से 1982 के एशियाड फाइनल में हरा चुका है।

2. स्क्वैश में नौ साल बाद फिर बने एशियाई पॉवरहाउस

India demolish Pakistan in three different sports on one single day including two Finals; Asian Games 2023
स्वर्ण पदक के साथ भारतीय पुरुष स्क्वैश टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और पाकिस्तान मुकाबलों का रोमांच अब तक क्रिकेट, हॉकी में देखने को मिलता रहा है, लेकिन सांसों को थामने वाला यह रोमांच शनिवार को स्क्वैश में देखने को मिला। दो मैच बॉल (मैच प्वाइंट) को बचाते हुए अभय सिंह ने पाकिस्तान के नूर जमान को पांच गेमों में हराकर भारत को 2-1 से जीत दिलाते हुए एशियाई खेलों का टीम स्वर्ण दिला दिया। यही नहीं तीन दिन पहले लीग दौर में पाकिस्तान से मिली हार का बदला भारत ने फाइनल में लिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने नौ साल बाद इस खेल में एशियाई खेलों की बादशाहत भी हासिल कर ली।

64 मिनट चला मुकाबला
भारत ने 2014 के एशियाड में भी स्वर्ण जीता था। उस टीम में सौरव घोषाल, महेश मंगांवकर और हरिंदर पाल सिंह संधू शामिल थे। शनिवार को स्वर्ण जीतने वाली टीम में भी यह तीनों खिलाड़ी थे। जीत के सूत्रधार अभय सिंह इस टीम के नए सदस्य हैं। अभय ने 11-7, 9-11, 8-11, 11-9, 12-10 से जीत हासिल की। चौथे गेम में 25 वर्षीय अभय 7-9 से पिछड़े हुए थे और पांचवें गेम में स्कोर 8-10 था। पाकिस्तान को जीत के लिए सिर्फ एक अंक की जरूरत थी, लेकिन अभय ने ऐसा नहीं होने दिया। यह मुकाबला 64 मिनट तक चला।

Hangzhou Asian Games: India upstage Pakistan to win gold in men's team  squash | Asian Games 2023 News - Times of India

छठा एशियाड खेल रहे सौरव ने दिलाई बराबरी
इससे पहले पाकिस्तान के इकबाल नासिर ने महेश को 11-8, 11-2, 11-3 से हराया लेकिन अपना छठा एशियाड खेल रहे सौरव घोषाल ने मुहम्मद आसिम खान को 11-5, 11-3, 11-1 से हराकर मुकाबला 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद अभय ने नूर को पटखनी देकर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।
विज्ञापन

3. भारत ने पाकिस्तान को हराकर सैफ अंडर-19 फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीता

India demolish Pakistan in three different sports on one single day including two Finals; Asian Games 2023
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की अंडर-19 फुटबॉल टीम ने नेपाल के दशरथ स्टेडियम में खेले गए सैफ अंडर-19 फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में पाकिस्तान को 3-0 से हरा दिया और खिताब पर कब्जा जमाया। स्क्वैश के फाइनल के बाद पाकिस्तान को यहां भी मुंह की खानी पड़ी। भारत के किपगेन और गोयारी ने स्कोर किया। भारत की सीनियर फुटबॉल टीम ने भी इस साल सैफ चैंपियनशिप का खिताब जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed