फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   india defeat semifinal match in hockey world league

वर्ल्ड चैंपियन बनने से चूका भारत, सेमीफाइनल में मिली हार

Sat, 05 Dec 2015 07:57 PM IST
Updated Sat, 05 Dec 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
india defeat semifinal match in hockey world league

सरदार सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम हिचकोले खाते हुए हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल के सेमीफाइनल में प्रवेश तो कर गई लेकिन करो या मरो के इस मुकाबले में बेल्जियम का तोड़ पार नहीं कर सकी।

विज्ञापन


खिताब से महज दो कदम दूर भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को हुए इस कड़े मुकाबले में बेल्जियम ने भारत को 1-0 से पटखनी दी।

इससे पहले भी भारतीय टीम को बेल्जियम दो बार हार का जख्म दे चुकी है। भारत की टीम बेल्जियम से एंटवर्प में इसी साल लीग सेमीफाइनल्स के सेमीफाइनल में 0-4 से और इसके पिछले संस्करण के फाइनल में पांचवें -छठे स्थान के लिए खेले मैच में नई दिल्ली में 1-2 से हार गई थी।
विज्ञापन


हालांकि भारत की टीम बेल्जियम को पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी में 4-2 से हराने में कामयाब रही थी। भारत के सामने सेमीफाइनल में तेज रफ्तार हॉकी खेलने वाली बेल्जियम से पार पाने की मुश्किल चुनौती थी लेकिन टीम शुरू से आखिर तक संघर्ष ही करती हुई नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेल्जियम के खिलाड़ियों ने अपना परम्परागत खेल को दिखाते हुए शुरुआत में ही गोल दागकर भारत को झटका दिया। इससे पहले फर्स्ट में ही भारतीय खिलाड़ियों ने बेल्जियम पर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन गोल दागने में कामयाबी नहीं मिली। आखिरी 7 मिनट में भी भारत की ओर से गोल दागने के कई असफल प्रयास किए गए।


वर्ल्ड हॉकी रैंकिंग में भारत छठे पायदान पर हैं जबकि बेल्जियम सातवें नंबर पर। बेल्जियम का खिताबी मुकाबला ऑस्ट्रेलिय के साथ होगा। ऑस्ट्रेलिया पहले सेमीफाइनल के मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed