{"_id":"35c93cfb109add019e88f8798dfb6f0f","slug":"india-defeat-newzeland-in-hockey-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहद रोमांचक मुकाबले में भारत ने दिग्गज न्यूजीलैंड को हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
बेहद रोमांचक मुकाबले में भारत ने दिग्गज न्यूजीलैंड को हराया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 10 Oct 2015 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतिम क्षणों में धर्मवीर सिंह के गोल की बदौलत भारतीय टीम ने तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा दिया। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम का दबदबा रहा।
विज्ञापन
मेहमान टीम ने लगातार हमले बोले। दसवें मिनट में भारत को पेनाल्टी कार्नर मिला जिस पर रूपिंदर पाल सिंह ने गोल करके भारत को बढ़त दिला दी।
एक गोल से पिछड़ने के बाद मेजबान टीम बैकफुट पर आ गई। उन्होंने बराबरी के लिए प्रयास किए लेकिन पहले क्वार्टर में उन्हें सफलता नहीं मिली।
दूसरे क्वार्टर के शुरू में भी भारतीय टीम हावी रही थी मगर 22वें मिनट में न्यूजीलैंड ने गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। उसके बाद 41वें मिनट में आकाशदीप के पास पर रमनदीप ने गोल कर भारत को फिर बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
तीसरे क्वार्टर की समाप्ति पर भारतीय टीम 2-1 से आगे थी। चौथे क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने फिर बराबरी कर ली जब 52वें मिनट में स्टीव एडवर्ड्स ने गोल कर दिया।
विज्ञापन
फिर भारत ने अपने हमलों में तेजी लाई और 60वें मिनट में धर्मवीर सिंह ने गोल कर 3-2 से जीत दिला दी।