फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   IND vs PAK Hockey: India defeated Pakistan in Junior Asia Cup, won a hat-trick of titles by defeating them 5-3

IND vs PAK Hockey: भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से हराया, पांचवीं बार जीता जूनियर एशिया कप का खिताब

Wed, 04 Dec 2024 10:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 04 Dec 2024 10:47 PM IST
सार

फाइनल में भारत ने पांचवीं बार जीत दर्ज की है। इससे पहले टीम ने 2004, 2008, 2015, 2023 और 2024 खिताब जीता था।

विज्ञापन
IND vs PAK Hockey: India defeated Pakistan in Junior Asia Cup, won a hat-trick of titles by defeating them 5-3
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia

विस्तार

भारतीय टीम ने बुधवार को पाकिस्तान को 5-3 से मात देकर पुरुष जूनियर एशिया कप का खिताब जीत लिया। फाइनल में भारत ने पांचवीं बार जीत दर्ज की है। इससे पहले टीम ने 2004, 2008, 2015, 2023 और 2024 खिताब जीता था। बता दें कि, भारत की जूनियर हॉकी टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी पीआर श्रीजेश निभा रहे हैं। उनके कोच बनने के बाद भारत ने पहली बार कोई खिताब जीता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट में भारत की खिताबी हैट्रिक
गत विजेता भारत की जीत में अरिजीत सिंह हुंदल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल दागे। उन्होंने तीन गोल (चौथे, 18वें और 54वें मिनट) पेनाल्टी कॉर्नर पर और 47वें मिनट में एक मैदानी गोल किया। यह टूर्नामेंट में भारत की खिताबी हैट्रिक है। बीते वर्ष भी भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। एक समय दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थीं, लेकिन चौथे और अंतिम क्वार्टर में हुंदल ने लगातार दो गोल करते हुए भारत को विजेता बना दिया। हुंदल के अलावा दिलराज सिंह ने भारत के लिए 19वें मिनट में गोल किया। पाकिस्तान के लिए सूफियान खान ने 30वें और 39वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर दो और हन्नान शाहिद ने तीसरे मिनट में एक गोल किया।

मध्यांतर पर 3-2 से बनाई बढ़त
पहला क्वार्टर बेहद रोमांचक रहा। पाकिस्तान ने शुरुआत में ही भारत पर बढ़त बना ली। हन्नान शाहिद ने तीसरे मिनट में मैदानी गोल किया, लेकिन एक मिनट बाद ही भारत को पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे हुंदल ने गोल में बदल भारत को बराबरी दिला दी। दूसरा क्वार्टर भारत के नाम रहा। 18वें मिनट में भारत को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर हुंदल ने गोल कर भारत को 2-1 से बढ़त दिला दी। एक मिनट बाद ही दिलराज सिंह ने शानदार स्टिकवर्क दिखाते हुए भारत को 3-1 की बढ़त दिलाई। हालांकि दूसरा क्वार्टर खत्म होने से ठीक पहले पाकिस्तान को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर सूफियान ने गोल दागकर स्कोर 2-3 कर दिया। मध्यांतर तक भारत 3-2 की बढ़त पर था।

विज्ञापन

चौथे क्वार्टर में हुंदल के दो गोल ने दिलाई जीत
मध्यांतर के बाद पाकिस्तान ने एक के बाद एक हमले बोलने शुरू कर दिए। इसका फल उन्हें 39वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर के रूप में मिला। सूफियान की ड्रैग फ्लिक यहां भी सटीक रही। उनके गोल से मुकाबला 3-3 की बराबरी पर आ गया। चौथे क्वार्टर में पलटवार की वारी भारतीय टीम की थी। 47वें मिनट में भारत को तीसरा पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन हुंदल की ड्रैग फ्लिक को पाकिस्तानी गोलकीपर मोहम्मद जंजुआ ने बखूबी बचाया। कुछ ही सेकंड बाद हुंदल ने बाएं छोर से मिले क्रास पर गोल कर भारत को 4-3 की बढ़त दिला दी। अंतिम 10 मिनट में भारत ने लगातार हमले बोले। टीम को पेनाल्टी कॉर्नर भी मिले। हुंदल ने एक और गोल कर भारत की 5-3 से जीत पक्की कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed