फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   'In the rapidly growing digital world, youth away from real sports is worrying' says Vice President Dhankhar

उपराष्ट्रपति धनखड़ बोले: 'तेजी से बढ़ती डिजिटल दुनिया में युवाओं का वास्तविक खेल मैदानों से दूर होना चिंताजनक'

Wed, 20 Nov 2024 12:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 20 Nov 2024 12:17 PM IST
सार

उपराष्ट्रपति ने देश के युवाओं के बीच डिजिटल दुनिया के प्रति बढ़ते जुनून को एक गंभीर चिंता बताया। उन्होंने कहा, 'यह गंभीर रूप से चिंताजनक होता जा रहा है।'

विज्ञापन
'In the rapidly growing digital world, youth away from real sports is worrying' says Vice President Dhankhar
जगदीप धनखड़ ने खेल पर क्या कहा - फोटो : Twitter

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि तेजी से बढ़ती डिजिटल दुनिया युवाओं को शारीरिक खेलों से दूर डिजिटल खेल के मैदानों की ओर धकेल रही है जो कि चिंताजनक है। उपराष्ट्रपति ने विशेष ओलंपिक एशिया पैसिफिक बोशे और बॉलिंग प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए दिव्यांग खिलाड़ियों के सामने आने वाली चुनौतियों का जिक्र किया।
विज्ञापन


धनखड़ ने कहा, 'आप न केवल मैदान पर बल्कि जीवन के खेल में भी चैंपियन हैं जहां आप उन चुनौतियों के खिलाफ जीत हासिल करते हैं जिनकी हममें से कई लोग केवल कल्पना कर सकते हैं। ये खिलाड़ी चौबीसों घंटे चुनौतियों का सामना करते हैं फिर भी उनके जोश, ऊर्जा और उत्साह में कोई कमी नहीं है।'
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने देश के युवाओं के बीच डिजिटल दुनिया के प्रति बढ़ते जुनून को एक गंभीर चिंता बताया। उन्होंने कहा, 'यह गंभीर रूप से चिंताजनक होता जा रहा है। आज की तेजी से बढ़ती डिजिटल दुनिया में हमारे युवा और बच्चे तेजी से छोटी प्लास्टिक स्क्रीन (मोबाइल) का उपभोग कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'उन्हें वास्तविक खेल के मैदानों से दूर डिजिटल खेल के मैदानों में धकेला जा रहा है मैं विशेष रूप से प्रत्येक माता-पिता से यह सुनिश्चित करने के लिए कहूंगा कि इस छोटी प्लास्टिक स्क्रीन के कारण बच्चे वास्तविक खेल के मैदानों से वंचित न रहें। आइए सुनिश्चित करें कि यह डिजिटल जुनून बच्चों को वास्तविक खेल के मैदान के रोमांच, भावना और ज्ञान से वंचित न कर दे।'

धनखड़ ने जीवन में खेल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल बोली और शब्दकोश से परे एक भाषा है। उन्होंने कहा कि खेल एक सार्वभौमिक भाषा है जिसके पास सभी तरह की बाधाओं को तोड़ने की क्षमता है। उन्होंने कहा, 'मानवता द्वारा परिभाषित सभी सीमाएं, संकीर्ण सोच वाले स्थान खेल से दूर हो जाते हैं। खेल विशिष्ट रूप से मानव मन को शक्ति प्रदान करते हैं और जब बात विशेष रूप से सक्षम बच्चों, लड़कों और लड़कियों और बुजुर्ग लोगों से संबंधित खेल की होती है तो यह आशा की एक नयी रोशनी पैदा करती है।'

उन्होंने कहा कि खेल को अब पढाई से अलग गतिविधि के रूप में नहीं देखा जाता है। उन्होंने कहा, 'यह शिक्षा और जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है, चरित्र निर्माण का माध्यम है, एकता को बढ़ावा देता है और हमें राष्ट्रीय गौरव से भर देता है।'

शिक्षा समाज में समानता स्थापित करने का सबसे बड़ा साधन-धनखड़
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा कि शिक्षा समाज में बदलाव और समानता स्थापित करने का सबसे बड़ा साधन है। राजस्थान के झुंझुनू जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए धनखड़ ने युवा अवस्था में ही संस्कारवान बनने पर जोर दिया। धनखड़ ने कहा, शिक्षा हमें जो चरित्र प्रदान करती है, वही हमें परिभाषित करता है।

इसके साथ ही उन्होंने छात्रों से कहा कि माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करना, आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना और अनुशासन दिखाना आपके जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए। मानव विकास के लिए अच्छी आदतें डालना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा, हमारी जड़ें ग्रामीण भारत में मजबूत हैं।


उन्होंने कहा कि हमारे अन्नदाता किसान भी ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं। धनखड़ ने कहा कि पंचायत राज और नगर पालिका जैसी संस्थाओं के माध्यम से भारत ने जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत किया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की प्रशंसा करते हुए उपराष्ट्रपति ने इसे बड़े बदलाव का वाहक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed