फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   I Love India Lewis Hamilton

आई लव इंडिया: लुइस हेमिल्टन

Tue, 23 Oct 2012 11:29 PM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
नई दिल्ली/खेल डेस्क Updated Tue, 23 Oct 2012 11:29 PM IST
विज्ञापन
I Love India Lewis Hamilton

मैकलारेन के स्टार ड्राइवर लुइस हेमिल्टन ने कहा कि वह भारत और भारतीय लोगों के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। साथ ही उन्होंने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सर्किट दुनिया के बेहतरीन फार्मूला वन रेसिंग सर्किट में से एक है।

विज्ञापन


26 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में इंडियन ग्रां प्री में उतरने की तैयारी कर रहे हेमिल्टन ने कहा, ‘मैं भारत यहां के लोगों, यहां की संस्कृति, विविधता, शोर और लोगों के दोस्ताना रवैये से बहुत प्यार करता हूं। यह देश बहुत अलग है और यहां के लोग बेहद जोशीले और दोस्ताना रवैया रखने वाले होते हैं।’
विज्ञापन


बीआईसी सर्किट के बारे में हेमिल्टन ने कहा, ‘बीआईसी दुनिया के कई अन्य ट्रैक से अलग है और यह कुछ खास भी है। दुनिया के अधिकतर ट्रैक पर उतरते समय आप को एक जैसे ड्राइविंग स्टाइल का एहसास होता है लेकिन बीआईसी में उतरने के बाद आप खुद को कुछ अलग महसूस करते हैं। इस सर्किट की बनावट ऐसी है जिससे ड्राइवर और मशीन दोनों का टेस्ट होता है। ट्रैक पर तीखे मोड़ और तेज कटाव ड्राइवर की रेसिंग दक्षता की पूरी परीक्षा लेते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन डिश के भी मुरीद
एफ-1 में हिस्सा लेने आए ड्राइवर न केवल बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के बल्कि भारतीय व्यंजनों के भी दीवाने हैं। सोबर टीम के ड्राइवर कामुयी कोबायाशी यहां के बटर चिकन के दीवाने हैं तो 2007 वर्ल्ड चैंपियन किमी राइकोनेन ने कहा कि वह पहली बार भारत जा रहे हैं और यहां के लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाने से नहीं चूकेंगे। कोबायाशी ने कहा, ‘मैं भारत में ज्यादा नहीं घूमा हूं। मुझे भारतीय व्यंजनों में बटर चिकन सबसे अधिक पसंद है। मैं इस बार नई दिल्ली को करीब से जानने की कोशिश करूंगा लेकिन यह ट्रैक से काफी दूर है।’ राइकोनेन ने कहा कि वह यहां के रेस्टोरेंट का मजा जरूर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed