फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   HS Prannoy and Lakshya Sen will enter China Masters eyeing a place in Paris Olympics

Badminton: चीन मास्टर्स में उतरेंगे एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन, पेरिस ओलंपिक में जगह बनाने पर नजर

Mon, 20 Nov 2023 08:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 20 Nov 2023 08:37 PM IST
सार

प्रणय चीनी ताइपे के चाउ टिएन चेन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे जिन्होंने जापान में पिछले मुकाबले में उन्हें हराया था। ओलंपिक में क्वालिफाई करने के लिए अगले साल 28 अप्रैल तक शीर्ष 16 में शामिल रहने के लिए चुनौती पेश कर रहे दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन और 23वें नंबर के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
HS Prannoy and Lakshya Sen will enter China Masters eyeing a place in Paris Olympics
एचएस प्रणय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मास्टर्स से पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने की दौड़ में जरूरी रैंकिंग अंक जुटाने की उम्मीद होगी। पीठ की चोट के बाद वापसी करते हुए प्रणय को जापान ओपन सुपर 500 के दूसरे दौर में शिकस्त का सामना करना पड़ा था और वह यहां पुरुष एकल में एक बार फिर शीर्ष भारतीय खिलाड़ी होंगे।
विज्ञापन


प्रणय चीनी ताइपे के चाउ टिएन चेन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे जिन्होंने जापान में पिछले मुकाबले में उन्हें हराया था। ओलंपिक में क्वालिफाई करने के लिए अगले साल 28 अप्रैल तक शीर्ष 16 में शामिल रहने के लिए चुनौती पेश कर रहे दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन और 23वें नंबर के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


पिछले हफ्ते पहले दौर में जापान के विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता कोडाई नारोआका के खिलाफ शिकस्त के बाद सेन जब चीन के सातवें वरीय शी युकी से भिड़ेंगे तो उन्हें बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। मौजूदा सत्र में सिर्फ चार टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले श्रीकांत को अपनी गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा है। दुनिया के इस पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने पिछले हफ्ते जापान मास्टर्स में हिस्सा नहीं लिया था और यहां वह अपने अभियान की शुरुआत गत विश्व चैंपियन थाईलैंड के चौथे वरीय कुनलावत वितिदसार्न के खिलाफ करेंगे। प्रियांशु शु राजावत पहले दौर में जापान के केंता निशिमोतो से भिड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान ओपन की निराशा भुलाकर उतरेगी सात्विक-चिराग की जोड़ी
सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शीर्ष वरीय जोड़ी पिछले हफ्ते जापान में पहले दौर की शिकस्त को भुलाकर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। यह जोड़ी अपने अभियान की शुरुआत बेन लेन और सीन वेंडी की इंग्लैंड की जोड़ी के खिलाफ करेगी। महिला युगल में गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली टूर्नामेंट से हट गई हैं। इस वर्ग में रुतुपर्णा और श्वेतापर्णा पांडा चुनौती पेश करेंगी। महिला एकल में आकर्षी कश्यप एकमात्र भारतीय हैं। वह चीन की झेंग यी मान से भिड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed