फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ramesh powar says its difficult to handle mithali raj
IND Inning
56/2 (3 ov)
Shreyas Iyer 1(1)*
Sanju Samson 11 (4)
WI elected to bowl

मिताली राज वर्ल्ड टी-20 के बीच संन्यास लेने वाली थीं! कोच रमेश पवार का सनसनीखेज खुलासा

Thu, 29 Nov 2018 05:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
ramesh powar says its difficult to handle mithali raj
powar and mithali

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच रमेश पोवार ने बुधवार को स्वीकार किया कि उनके सीनियर खिलाड़ी मिताली राज के साथ 'तनावपूर्ण' संबंध है, लेकिन स्पष्ट किया कि विश्व टी20 सेमीफाइनल में उन्हें बाहर करना पूरी तरह से क्रिकेट से जुड़ा था।

विज्ञापन


पोवार बीसीसीआई सीईओ राहुल जोहरी और महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) सबा करीम से मिले। इससे एक दिन पहले मिताली ने उन पर पक्षपात का आरोप लगाया था। पोवार ने मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय में बोर्ड के दोनों अधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन


भारतीय महिला टीम की सबसे सीनियर खिलाड़ी ने जोहरी और करीम को भेजे गये कड़े ईमेल में पोवार पर आरोप लगाया था कि उन्हें वेस्टइंडीज में खेले गये विश्व टी20 के दौरान पोवार ने अपमानित किया था तथा टीम से बाहर किए जाने पर वह रो पड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, 'रमेश ने स्वीकार किया कि मिताली के साथ उनके पेशेवर रिश्ते तनावपूर्ण है क्योंकि उन्हें हमेशा लगा कि वह अलग थलग रहने वाली खिलाड़ी है और उसे संभालना मुश्किल है।'
 

Trending Videos

हालांकि अधिकारी ने कहा कि पोवार ने बताया कि मिताली को सेमीफाइनल से बाहर करना बदले की भावना नहीं बल्कि रणनीति का हिस्सा था। इंग्लैंड ने इस मैच में भारत का आठ विकेट से हराया था। अधिकारी ने कहा, ''उन्होंने कहा कि खराब स्ट्राइक रेट के कारण उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ मैच से बाहर किया गया। इसके अलावा टीम प्रबंधन पिछले मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम को बरकरार रखना चाहता था। ''

पोवार से पूछा गया कि आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ मैचों में मिताली का स्ट्राइक रेट आड़े क्यों नहीं आया तो इसका उनके पास कोई जवाब नहीं था। मिताली ने इन दोनों मैचों में अर्धशतक जमाये और उन्हें प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

इसके अलावा इस पर भी चर्चा हुई कि क्या मिताली को बाहर करने के लिये किसी प्रभावशाली अधिकारी का बाहरी दबाव था। सूत्रों ने बताया कि पोवार ने किसी का फोन आने का खंडन किया लेकिन दावा किया कि वह इससे अवगत थे कि 'बीसीसीआई का प्रभावशाली व्यक्ति' टीम मैनेजर (तृप्ति भट्टाचार्य) और दौरे की चयनकर्ता (सुधा शाह) के संपर्क में था।

मिताली ने बुधवार को प्रशासकों की समिति की सदस्य डायना एडुल्जी पर भी पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया था। वनडे टीम की कप्तान ने कहा कि एडुल्जी ने उनके खिलाफ अपने पद का उपयोग किया। एडुल्जी ने अभी तक मिताली के आरोपों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। 40 वर्षीय पोवार का अंतरिम कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed