फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   hockey team india want psychologist

अपनी टीम के लिए सरदार ने मांगा मनोचिकित्सक

Fri, 31 Jul 2015 01:47 PM IST
Updated Fri, 31 Jul 2015 01:47 PM IST
विज्ञापन
hockey team india want psychologist

डच कोच पॉल वॉन एस को हटाए जाने के बाद भारतीय हॉकी के लिए मनोचिकित्सक की जरूरत महसूस की जा रही है। कप्तान सरदार सिंह ने हॉकी इंडिया से टीम के लिए मनोचिकित्सक की मांग की है। फेडरेशन ने भी उन्हें जल्द ही मनोचिकित्सक देने की बात कही है।

विज्ञापन


यही नहीं सरदार ने फ्रांस और स्पेन दौरे पर जाने से पहले स्वीकार किया है कि बार-बार टीम का कोच बदलना ठीक नहीं है। इससे खिलाड़ियों को परेशानी होती है, लेकिन वॉन एस की छुट्टी के बाद टीम की कमान रोलैंट ओल्टमेंस को दिए जाने पर वह खुश हैं।
विज्ञापन


सरदार तसल्ली जताते हैं कि ओल्टमेंस टीम को पिछले तीन सालों से जानते हैं और खिलाड़ी भी उनसे अच्छी तरह से परिचित हैं। अगर फेडरेशन वॉन एस की जगह किसी नए कोच को लेकर आती तो फिर दिक्कतें खड़ी होतीं। सरदार का कहना है कि टीम को मनोचिकित्सक की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार को भरोसा, नए कोच से गाली-गलौच नहीं होगी

hockey team india want psychologist

सरदार सिंह को इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है कि गुरबाज टीम के कोच को अपशब्द कह सकते हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि गुरबाज पर लगाए गए अनुशासनहीनता के आरोप गलत निकलेंगे। जरूरत पड़ने पर वह कमेटी के समक्ष अपना पक्ष भी रखेंगे। सरदार और ओल्टमेंस दोनों टीम में किसी भी तरह की गुटबाजी होने से इंकार करते हैं।

वॉन एस पर बोलने से बचे ओल्टमेंस
पॉल वॉन एस का जिक्र छिड़ते ही ओल्टमेंस साफ बोलते हैं उनका अध्याय समाप्त हो चुका है। हालांकि कोच का लगातार इस तरह से बदला जाना निराशाजनक है, लेकिन उनके पास अभी भी 12 माह पड़े हैं। वह अपनी मांगों के बारे में हॉकी इंडिया से बात कर रहे हैं। उन्हें बचे हुए समय में ज्यादा से ज्यादा मजबूत देशों के साथ दोस्ताना मुकाबले होने चाहिए।

ओल्टमेंस खुलासा करते हैं कि पहले टीम की कमजोरी अंतिम समय में गोल खाने की थी, लेकिन कुछ समय से वह देख रहे हैं कि टीम अंतिम क्वार्टर में बेहतर खेल रही है, लेकिन पहले क्वार्टर में उतना ही खराब खेल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed