{"_id":"676ece1fa662b40f420b0fa6","slug":"hockey-india-league-returns-after-7-years-eight-teams-will-participate-first-clash-between-delhi-and-gonasika-2024-12-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hockey: सात साल बाद हॉकी इंडिया लीग की वापसी, आठ टीमें लेंगी हिस्सा, पहली भिड़ंत दिल्ली और गोनासिका के बीच","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Hockey: सात साल बाद हॉकी इंडिया लीग की वापसी, आठ टीमें लेंगी हिस्सा, पहली भिड़ंत दिल्ली और गोनासिका के बीच
Fri, 27 Dec 2024 09:26 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 27 Dec 2024 09:26 PM IST
सार
आठ टीमों की एचआईएल के मुकाबले बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेला जाएगा और फाइनल एक फरवरी को होगा। पहले चरण में 18 जनवरी तक टीमें एक-दूसरे के साथ आमने-सामने होंगी। उसके बाद दूसरा चरण 19 जनवरी से खेला जाएगा। उसमें टीमों को दो पूल में बांटा जाएगा।
विज्ञापन
हॉकी इंडिया लीग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय हॉकी में एक नए युग की शुरुआत होगी जब सात साल के बाद हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) की शुरुआत होगी। पहला मुकाबला शनिवार को दिल्ली एसजी पाइपर्स और गोनासिका विजाग के बीच खेला जाएगा। आठ टीमों की एचआईएल के मुकाबले बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेला जाएगा और फाइनल एक फरवरी को होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
टीमों को दो पूल में बांटा जाएगा
पहले चरण में 18 जनवरी तक टीमें एक-दूसरे के साथ आमने-सामने होंगी। उसके बाद दूसरा चरण 19 जनवरी से खेला जाएगा। उसमें टीमों को दो पूल में बांटा जाएगा। पूल ए में दिल्ली एसजी पाइपर्स, शारची रारह बंगाल टाइगर्स, सूरमा हॉकी क्लब, वेदांता कलिंगा लैंसर्स जबकि पूल बी में गोनासिका, हैदराबाद तूफान, तमिलनाडू ड्रैगन्स और यूपी रुद्रास की टीमें होंगी। इसमें सभी टीमें पूल में एक बार आपस में खेलेंगी। शीर्ष पर रहने वाली चार टीमें 31 जनवरी को होने वाले सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। दिल्ली एस जी पाइपर्स अपने अभियान की शुरुआत सकारात्मक ढंग से करना चाहेगी। जिसके संयुक्त कप्तान ओलंपिक पदक विजेता शमशेर सिंह और ऑस्ट्रेलिया के जैक वेटन होंगे। दिल्ली की टीम मजबूत नजर आती है। टीम ने भुवनेश्वर में शिविर में अच्छी तैयारियां की हैं।

पहली बार चार टीमों वाली महिला लीग भी होगी
इस बार चार टीमों वाली महिला हॉकी लीग की भी शुरुआत होगी। महिला लीग 12 जनवरी से रांची में होगी। ये मुकाबले मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में खेले जाएंगे। पूल चरण के बाद शीर्ष दो टीमें 26 जनवरी को होने वाले फाइनल में भिड़ेंगी।