फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   hockey india coach Paul van Ass is out from team

हॉकी चीफ से बहस पड़ी भारी, कोच की परमानेंट छुट्टी

Tue, 21 Jul 2015 11:18 AM IST
Updated Tue, 21 Jul 2015 11:18 AM IST
विज्ञापन
hockey india coach Paul van Ass is out from team

सात सालों के अंतराल में पांचवें विदेशी हॉकी कोच की छुट्टी की तैयारी हो गई है, लेकिन जो दुर्गति डच हॉकी कोच पॉल वॉन एस की होने जा रही है उतनी किसी की नहीं हुई। पांच माह पहले हॉकी टीम का कार्यभार संभालने वाले वॉन एस ने ईमेल के जरिए खुलासा किया है कि उनकी हॉकी इंडिया ने छुट्टी कर दी है। यही कारण है कि वह अब तक नीदरलैंड में हैं। वह शिलारू में चल रहे कैंप में कैसे शामिल हों जब उन्हें इसमें शामिल होने के लिए हॉकी इंडिया ने टिकट ही नहीं भेजा है।

विज्ञापन


वॉन एस ने ईमेल में लिखा है कि बेल्जियम में वर्ल्ड हॉकी लीग सेमीफाइनल के दौरान मलयेशिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले के बाद एचआई अध्यक्ष नरिंदर बत्रा से हुए विवाद के चलते उन्हें हटाया गया है। वह यह भी बताते हैं कि उन्हें अब तक एचआई ने आधिकारिक रूप से बरखास्तगी का कोई पत्र नहीं भेजा है। उन्हें इस बारे में डच हाई परफॉरमेंस डायरेक्टर रोलैंट ओल्टमेंस ने बताया है कि उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


वॉन एस ने खुलासा किया है कि मलयेशिया को 3-2 से हराने के बाद बत्रा टर्फ पर आए उन्होंने हिंदी में खिलाड़ियों को कुछ कहा। उन्हें लगा कि वह कुछ समझा रहे हैं, लेकिन बाद में उन्हें समझ में आया कि वह खिलाड़ियों को उनके खेल के बारे में कह रहे हैं तो उन्हें लगा यह अधिकार उनका नहीं है। बतौर कोच मैदान पर खिलाड़ियों को कुछ कहने की जिम्मेदारी उनकी है। यही वजह थी उन्होंने बत्रा को मैदान से बाहर जाने को कहा। लेकिन उनसे कोई झगड़ा नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेल मंत्रालय को कोई है सूचना नहीं

hockey india coach Paul van Ass is out from team

खेल मंत्रालय के अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि उन्हें पॉल वॉन एस के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है जिनके बारे में दावा किया जा रहा है कि हॉकी इंडिया ने उन्हें पद से हटा दिया है। खेल सचिव अजित शरण ने कहा कि हमारा हॉकी इंडिया से इस बाबत कोई संवाद नहीं हुआ है। खेल मंत्रालय के अन्य अधिकारी ने कहा कि हमें इस बात की कोई सूचना नहीं है कि उन्हें हटा दिया गया है।

24 को होगा वॉन एस के भविष्य का फैसला
एचआई के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कोच पॉल वॉन एस के बर्खास्तगी के दावे को इनकार करते हुए कहा है कि इस संबंध में निर्णय अभी नहीं लिया गया है। 24 तारीख को ‌मीटिंग में यह फैसला लिया जाएगा। बकौल बत्रा, ‘अभी उन्हें बर्खास्त नहीं किया गया है। इस मुद्दे पर एचआई, साई के संपर्क में बनी हुई है। एचआई की एक विशेष समिति शुक्रवार को बैठक करेगी और श्‍ानिवार को समिति में लिए गए फैसले को सर्वाजनिक किया जाएगा।’

मूल्यांकन समिति गठित
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने टीमों के प्रदर्शन के मूल्यांकन के लिए इसी महीने एक विशेष समिति का गठन किया। इस समिति में कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिसकी अध्यक्षता हरबिंदर सिंह करेंगे। समिति के अन्य सदस्यों में बीपी गोविंदा, वी भास्करन, एबी सुब्बैया, थोइबा सिंह, आरपी सिंह, आसुंता लाकड़ा और जसजीत कौर शामिल हैं।

सख्त मिजाज हैं वॉन एस
वॉन एस ने जब भारतीय टीम की जिम्मेदारी संभाली थी। उस दौरान यह बात उठी थी जिस तरह का उनका मिजाज है उसमें वह भारतीय परिस्थितियों में रह पाएंगे या नहीं। पांच माह में यह बात साफ हो गई है। यह वही वॉन एस हैं, जिन्होंने लंदन ओलंपिक की तैयारियों के लिए नीदरलैंड की टीम से दिग्गज टाइके टेकेमा और ट्यून डि न्यूर जैसे खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया था। इस पर नीदरलैंड में जमकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed