फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey: India beat Japan 35-1 in hockey, enters semi-finals

Hockey: भारत ने हॉकी में जापान को 35-1 से हराया, सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Fri, 01 Sep 2023 08:38 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सलालाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सलालाह Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 01 Sep 2023 08:38 AM IST
सार

जापान के खिलाफ मैच में मनिंदर ने दस गोल किए जबकि मोहम्मद रहील ने सात, पवन राजभर और गुरजोत सिंह ने पांच-पांच गोल किए।

विज्ञापन
Hockey: India beat Japan 35-1 in hockey, enters semi-finals
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने पुरुष हॉकी 5 एस विश्वकप क्वालिफायर में जापान को 35-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इससे पहले मलयेशिया को 7-5 से हराया था। गुरुवार को मिली दो जीत के बाद भारत पूल तालिका में 12 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा। सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। जापान के खिलाफ मैच में मनिंदर ने दस गोल किए जबकि मोहम्मद रहील ने सात, पवन राजभर और गुरजोत सिंह ने पांच-पांच गोल किए। सुखविंदर ने चार, कप्तान मनदीप मोर ने तीन जबकि जुगराज सिंह ने एक गोल किया। जापान का एकमात्र गोल मसाताका ने किया। इससे पहले मलयेशिया के खिलाफ गुरजोत ने पांच गोल किए जबकि मनिंदर सिंह और मोहम्मद रहील ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed