{"_id":"690f80da256e07eb070e8773","slug":"has-sunil-chhetri-retired-from-football-again-shikhar-dhawans-latest-post-hints-2025-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sunil Chhetri Retirement: सुनील छेत्री ने फिर कहा फुटबॉल को अलविदा? शिखर धवन के लेटेस्ट पोस्ट ने मचाई सनसनी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sunil Chhetri Retirement: सुनील छेत्री ने फिर कहा फुटबॉल को अलविदा? शिखर धवन के लेटेस्ट पोस्ट ने मचाई सनसनी
Sat, 08 Nov 2025 11:11 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:11 PM IST
सार
भारतीय फुटबॉल के महान खिलाड़ी सुनील छेत्री एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले सकते हैं। उन्होंने कहा है कि अगर उनकी टीम बेंगलुरु एफसी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) नहीं जीत पाती और एशियाई टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई नहीं करती है तो वह 2025-26 के सीजन के अंत में संन्यास ले सकते हैं।
विज्ञापन
सुनील छेत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय फुटबॉल के महान खिलाड़ी सुनील छेत्री एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले सकते हैं। उन्होंने कहा है कि अगर उनकी टीम बेंगलुरु एफसी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) नहीं जीत पाती और एशियाई टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई नहीं करती है तो वह 2025-26 के सीजन के अंत में संन्यास ले सकते हैं। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सुनील छेत्री को लेकर सनसनीखेज पोस्ट किया है। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, आप एक सच्ची प्रेरणा रहे हैं सुनील छेत्री! आपका सफर देखना वाकई प्रेरणादायक रहा है। तिरंगे के लिए अपना सब कुछ देने के लिए शुक्रिया। आप पर गर्व है!
विज्ञापन
विज्ञापन
छेत्री ने क्या कहा?
छेत्री ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, 'अगर हम आईएसएल जीतते हैं तो मुझे एक बार फिर क्लब के साथ अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेलने का मौका मिलेगा। 42 साल की उम्र में यह आसान नहीं है। मैं इस सीजन में 15 गोल करना चाहता हूं और उसके बाद संन्यास लेना चाहता हूं।' भारत के सबसे सफल फुटबॉलरों में से एक छेत्री ने पिछले साल जून में कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भावनात्मक विदाई के साथ अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहा था। हालांकि, इस साल जून में कोच मनोलो मार्केज के आग्रह पर वे दोबारा राष्ट्रीय टीम में लौटे थे। लेकिन अब, जब एशियन कप 2027 क्वालिफायर में भारत की उम्मीदें खत्म हो गई हैं, छेत्री ने दोबारा संन्यास लेने का निर्णय किया है।