{"_id":"84bdfb1b94db16566a11e063ad282d6c","slug":"harendra-singh-to-new-coach-of-jr-indian-hockey-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय जूनियर पुरुष टीम के कोच बने हरेंद्र सिंह","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
भारतीय जूनियर पुरुष टीम के कोच बने हरेंद्र सिंह
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 22 Apr 2014 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सीनियर हॉकी टीम के पूर्व कोच हरेंद्र सिंह को हॉकी इंडिया (एचआई) ने भारत में होने वाले जूनियर वर्ल्ड कप 2016 के लिए जूनियर पुरुष हॉकी टीम का कोच नियुक्त किया है।
विज्ञापन
हरेंद्र 25 अप्रैल से विश्व कप की तैयारियों के लिये जूनियर टीम के कैंप का हिस्सा बनेंगे।
हॉकी इंडिया के महासचिव नरेंद्र बत्रा ने कहा, "हॉकी विश्व कप 2016 की तैयारियों के लिए जूनियर पुरुष टीम को मजबूत बनाने और उनकी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए की जा रही कोशिशों के तहत हरेंद्र की नियुक्ति की गई है।"
विज्ञापन
इस बीच हरेंद्र सिंह ने कोच पद मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "मेरे कोचिंग अनुभव की बदौलत मुझे जूनियर हॉकी टीम से जुड़ने का बेहतरीन मौका मिला है ताकि मैं विश्व कप के लिए टीम को तैयार कर सकूं। मैं इस मौके को पाकर खुश हूं।"
विज्ञापन