{"_id":"36a7872ee9e89ae40c2f6fe691d98379","slug":"gurpreet-singh-enter-rio-olympic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियो ओलपिंक का कोटा पाने वाले गुरप्रीत बने देश के पांचवें शूटर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
रियो ओलपिंक का कोटा पाने वाले गुरप्रीत बने देश के पांचवें शूटर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 01 Jun 2015 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के गुरप्रीत सिंह ने म्यूनिख में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप की दस मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में देश को पांचवां कोटा स्थान दिला दिया। गुरप्रीत ने फाइनल में 154 का स्कोर किया।
विज्ञापन
वह विजेता पुर्तगाल के जोआओ कोस्टा (201. 4), जापान के तोमोयुकी मातसुदा (200. 4) और चीन के सुन यांग (177.3) के बाद चौथे स्थान पर रहे। पांचवें स्थान पर रहे दक्षिण कोरिया के डेमियांग ली (136) भी कोटा स्थान हासिल करने में सफल रहे।
विज्ञापन
हालांकि भारत के स्टार पिस्टल शूटर जीतू राय इस स्पर्धा में फाइनल में प्रवेश नहीं पा सके। गुरप्रीत इससे पहले शनिवार को 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल में चौथा स्थान हासिल करने के बाद कोटा स्थान हासिल करने से चूक गए थे।
विज्ञापन
इस स्पर्धा में चौथे स्थान पर कोटा स्थान नहीं था। इस विश्व कप में ओलंपिक कोटा स्थान हासिल करने वाले गुरप्रीत दूसरे भारतीय निशानेबाज हैं। इससे पहले भारत के एकमात्र ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने दस मीटर एयर राइफल में कोटा स्थान लिया था।
अब तक पांच शूटर दिला चुके हैं ओलंपिक कोटा
अब तक कुल पांच भारतीय निशानेबाज ओलंपिक में कोटा स्थान दिला चुके हैं। गुरप्रीत और अभिनव बिंद्रा से पहले गगन नारंग, जीतू राय और अपूर्वी चंदेला यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
गगन नारंग ने अमेरिका के फोर्ट बेनिंग में इसी माह हुए विश्व कप की 50 मीटर राइफल प्रोन में तीसरा स्थान लेकर कामयाबी हासिल की, जबकि अपूर्वी चंदेला ने कोरिया में हुए विश्व कप में 10 मीटर राइफल में कांस्य पदक जीता।
वहीं, पिस्टल शूटर जीतू राय ने स्पेन के ग्रेनाडा में हुई विश्व चैंपियनशिप में 50 मीटर फ्री पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर कोटा स्थान दिलाया था।