फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Gukesh vs Liren: 'Gukesh is a contender for victory, my game has declined', Liren on World Chess title match

Gukesh vs Liren: 'गुकेश जीत के दावेदार, मेरे खेल में गिरावट आई है', विश्व शतरंज खिताबी मुकाबले पर बोले लिरेन

Mon, 16 Sep 2024 01:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 16 Sep 2024 01:52 PM IST
सार

लिरेन ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) के द्वारा आयोजित बातचीत में कहा, 'मैं अपने प्रतिद्वंद्वी (गुकेश) को इस टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेलते हुए देख रहा हूं। वह विश्व चैम्पियनशिप में शायद मुझ से ज्यादा जीत का दावेदार है।'

विज्ञापन
Gukesh vs Liren: 'Gukesh is a contender for victory, my game has declined', Liren on World Chess title match
डी गुकेश और डिंग लिरेन - फोटो : Twitter

विस्तार

गत चैंपियन डिंग लिरेन का मानना है कि नवंबर में होने वाले विश्व शतरंज के खिताब के लिए उनके भारतीय चैलेंजर डी गुकेश जीत के दावेदार है क्योंकि पिछले एक साल में उनके खेल में काफी ‘गिरावट आई है। लिरेन और गुकेश इस समय यहां 45वें शतरंज ओलंपियाड में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।  गुकेश, आर प्रज्ञानानंदा, विदित गुजराती और अर्जुन एरिगैसी की चौकड़ी से सजी भारतीय टीम वर्तमान में लिरेन के चीन और मेजबान हंगरी के साथ शीर्ष स्थान पर है।
विज्ञापन

लिरेन ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) के द्वारा आयोजित बातचीत में कहा, 'मैं अपने प्रतिद्वंद्वी (गुकेश) को इस टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेलते हुए देख रहा हूं। वह विश्व चैम्पियनशिप में शायद मुझ से ज्यादा जीत का दावेदार है। अभी उसकी रेटिंग भी मुझसे अधिक है।' उन्होंने कहा, 'पिछले साल के मुकाबले में मेरे खेल में काफी गिरावट आई है, लेकिन मैं रेटिंग के अंतर को पाटने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन का 31 साल का यह खिलाड़ी सर्वकालिक सर्वोच्च रेटिंग हासिल करने वाला शतरंज खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले साल मई में रूस के ग्रैंडमास्टर इयान नेपोमनियाचची को हराकर वैश्विक खिताब का ताज जीता था। उन्हें हालांकि इसके बाद अवसाद से जूझने के कारण खेल से ब्रेक लेना पड़ा। लिरेन ने इस साल की शुरुआत में टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में वापसी की और प्रतियोगिता में नौवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

गुकेश ने अप्रैल में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीता और 17 साल की उम्र में विश्व खिताब के लिए सबसे कम उम्र के चैलेंजर बने थे। वह मई में 18 साल के हो गए। प्रतिष्ठित खिताब और 2.50 मिलियन डॉलर (लगभग 21 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि के लिए दोनों 20 नवंबर से 15 दिसंबर तक सिंगापुर में भिड़ेंगे। गुकेश अगर यह खिताब जीतने में कामयाब रहे तो वह महान विश्वनाथन आनंद के बाद चैम्पियन बनने वाले पहले भारतीय बनेंगे। आनंद ने अपने शानदार करियर में पांच बार यह ताज जीता।

गुकेश विश्व चैंपियनशिप के लिए अपनी योजनाओं का खुलासा करने से बचते रहे हैं। उन से जब लिरेन के खिलाफ मैच के बारे मे पूछा गया तो उन्होंने मौजूदा टूर्नामेंट के बारे में बात करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'यह एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। मैं बेहतर शतरंज खेलने की उम्मीद कर रहा हूं। मेरा ध्यान अभी ओलंपियाड पर है।' लिरेन ने कहा 11 दौर के ओलंपियाड में स्वर्ण पदक के लिए भारत और चीन के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना जताई।

उन्होंने कहा, 'हम दोनों काफी मजबूत टीमें है। हमारे बीच स्वर्ण पदक का मैच होने की संभावना है।' गुकेश ने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमें मजबूत हैं। ओलंपियाड में ओपन वर्ग (पुरुष) में 196 टीमें और महिलाओं के प्रतियोगिता में 184 टीमें शामिल हैं। चेन्नई के इस युवा खिलाड़ी ने कहा, 'सभी देश मजबूत है, हमें हर दिन सही जज्बे के साथ खेलना होता है। हमारी टीम का माहौल काफी अच्छा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed