फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Gukesh and Praggnanandhaa selected in the Indian team for the 45th Chess Olympiad

Chess: 45वें शतरंज ओलंपियाड के लिए भारतीय टीम में चुने गए गुकेश और प्रज्ञानंद

Sat, 13 Jul 2024 10:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 13 Jul 2024 10:53 PM IST
सार

यह ओलंपियाड का 45वां संस्करण होगा। हंगरी पहली बार आधिकारिक तौर पर इस आयोजन की मेजबानी करेगा। इससे पहले उसने 1926 में दूसरे अनौपचारिक शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी की थी।

विज्ञापन
Gukesh and Praggnanandhaa selected in the Indian team for the 45th Chess Olympiad
डी. गुकेश और आर. प्रज्ञानंद - फोटो : PTI

विस्तार

डी. गुकेश और आर. प्रज्ञानंद को भारतीय नाम में शामिल किया गया है। दोनों सितंबर में हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित होने वाले 45वें शतरंज ओलंपियाड में भाग लेंगे। गुकेश इस प्रतियोगिता के जरिए अपनी तैयारियों को मजबूती देंगे। दरअसल, नवंबर में वह विश्व शतरंज चैंपियनशिप में चीन के गत विश्व चैंपियन डिंग लीरेन को चुनौती देंगे।
विज्ञापन


18 वर्षीय खिलाड़ी ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अप्रैल में टोरंटो में प्रतिष्ठित कैंडिडेट्स प्रतियोगिता जीती थी और विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में भाग लेने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे। एआईसीएफ अध्यक्ष नितिन नारंग ने पीटीआई को टीमों की पुष्टि करते हुए बताया कि टीम में अर्जुन एरिगैसी, विदित गुजराती और हरिकृष्ण पेंटाला को भी शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


महिला टीम में हरिका द्रोणावल्ली, वैशाली रमेशबाबू, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल और तानिया सचदेव शामिल हैं। इस टीम में ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को नहीं मौका मिला है, जिन्होंने 2022 में कांस्य पदक जीता था। इस दौरान नारंग ने बताया कि प्री-इवेंट कैंप आयोजित करने के लिए कोचों के साथ चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने 2022 में पहली बार ओलंपियाड के पिछले संस्करण की मेजबानी की थी, जहां मेजबान टीम ने ओपन और महिला दोनों श्रेणियों में कांस्य पदक जीता था। यह ओलंपियाड का 45वां संस्करण होगा। हंगरी पहली बार आधिकारिक तौर पर इस आयोजन की मेजबानी करेगा। इससे पहले उसने 1926 में दूसरे अनौपचारिक शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed