फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Golf: Aditi won her second European Tour title of the season, Diksha finished seventh

Golf: अदिति ने सत्र का अपना दूसरा यूरोपीय टूर खिताब जीता, दीक्षा सातवें स्थान पर रहीं

Tue, 28 Nov 2023 10:52 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मार्बेला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मार्बेला Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 28 Nov 2023 10:52 AM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहीं अदिति ने मौजूदा सत्र में केन्या में भी खिताब जीता था। भारत की ही दीक्षा डागर (67) 10 अंडर के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर रहीं। 

विज्ञापन
Golf: Aditi won her second European Tour title of the season, Diksha finished seventh
अदिति अशोक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की स्टार गोल्फर अदिति अशोक ने अंतिम दौर में बोगी रहित प्रदर्शन करते हुए एंडालूसिया कोस्टा डेल सोल ओपन डि एस्पाना टूर्नामेंट जीता, जो सत्र का उनका दूसरा लेडीज यूरोपीय टूर (एलईटी) खिताब है। अदिति ने अंतिम दौर में 66 के स्कोर से कुल 17 अंडर का स्कोर बनाया। उन्होंने रविवार को नीदरलैंड की एने वान डैम (68) को दो शॉट से हराया। यह अदिति का मौजूदा सत्र का दूसरा और कॅरिअर का पांचवां एलईटी खिताब है। 
विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहीं अदिति ने मौजूदा सत्र में केन्या में भी खिताब जीता था। भारत की ही दीक्षा डागर (67) 10 अंडर के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर रहीं। मौजूदा सत्र में सिर्फ आठ प्रतियोगिताएं खेलने वालीं अदिति रेस टू कोस्टा डेल सोल रैंकिंग में चौथे जबकि दीक्षा तीसरे स्थान पर रहीं। रेस टू कोस्टा डेल सोल रैंकिंग में त्रिचाट चेंग्लाब शीर्ष पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed