{"_id":"674b48ae2ee04a89c109c58f","slug":"gold-medalist-vk-vismaya-statement-came-on-the-doping-allegation-said-i-took-medicine-on-advice-of-doctor-2024-11-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VK Vismaya: डोपिंग के आरोप पर आया स्वर्ण विजेता वीके विस्मया का बयान, बोलीं- चिकित्सक की सलाह पर ली थी दवा..","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
VK Vismaya: डोपिंग के आरोप पर आया स्वर्ण विजेता वीके विस्मया का बयान, बोलीं- चिकित्सक की सलाह पर ली थी दवा..
Sat, 30 Nov 2024 10:47 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 30 Nov 2024 10:47 PM IST
सार
अब विस्मया ने इन आरोपों को नकारते हुए सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है। विस्मया ने कहा कि उन्होंने चिकित्सा जरूरत के मुताबिक डॉक्टर की सलाह पर इस दवा का सेवन किया था।
विज्ञापन
वीके विस्मया
- फोटो : vismaya_v_k
विस्तार
एशियाई खेलों (जकार्ता 2018) की 4x400 मीटर रिले स्वर्ण विजेता धाविका वीके विस्मया ने डोपिंग के आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्होंने चिकित्सा कारणों से दवा का सेवन किया था और जांच के लिए नमूना देने से पहले इसकी पूरी जानकारी दी थी।
विज्ञापन
27 वर्षीय एथलीट के यूरिन का नमूना 15 अगस्त को कोच्चि के पास पेरंबूर में उनके घर पर एक प्रतियोगिता से इतर परीक्षण के लिए लिया गया था। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने सितंबर में विस्मया को सूचित किया था कि उनके यूरीन के नमूने में क्लोमीफीन था जो हार्मोन और मेटाबॉलिक मॉड्यूलेटर श्रेणी में आता है। यह डोपिंग मामले में प्रतिबंधित दवा है। क्लोमीफीन एक गैर-स्टेरायडल दवा है जिसका उपयोग चिकित्सकीय रूप से महिलाओं में ओव्युलेशन के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
View this post on Instagram
अब विस्मया ने इन आरोपों को नकारते हुए सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है। विस्मया ने कहा कि उन्होंने चिकित्सा जरूरत के मुताबिक डॉक्टर की सलाह पर इस दवा का सेवन किया था। उन्होंने लिखा, मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि मुझे यह दवा मेरे डॉक्टर ने एक वैध चिकित्सा उद्देश्य ( गर्भावस्था उपचार) के लिए दी थी। इसका खेल से जुड़े प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं था। क्लोमीफीन महिलाओं में प्रजनन से जुड़ी दवाओं की श्रेणी में आता है। यह आपके शरीर को ओव्यूलेशन में मदद करके काम करता है, जिससे गर्भावस्था की संभावना बढ़ जाती है।
विस्मया ने कहा, मैंने डोपिंग नियंत्रण फॉर्म पर अपनी सभी दवाइयों का पूरा विवरण दिया है। मैंने अपने उपचार के वैध चिकित्सा उद्देश्य की जानकारी के साथ मेडिकल रिकॉर्ड और सबूत संबंधित प्राधिकरण को सौंप दिए हैं। इस मामले में विवाद का विषय यह हो सकता है कि उसने डोप परीक्षण से पहले टीयूई के लिए आवेदन किया था या नहीं। विस्मया ने कहा कि अपने एथलेटिक्स करियर के दौरान उन्होंने अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए कभी शॉर्टकट नहीं अपनाया या अपने मूल्यों से समझौता नहीं किया।