फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Global Chess League will be organized in London, FIDE President confirmed

Chess: लंदन में होगा वैश्विक शतरंज लीग का आयोजन, एफआईडीई के अध्यक्ष ने की पुष्टि

Thu, 27 Jun 2024 04:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 27 Jun 2024 04:52 PM IST
सार

यह लीग टीम आधारित प्रारूप में खेली जाएगी जिसमें मौजूदा विश्व चैंपियन सहित कई युवा खिलाड़ी भी भाग लेंगे। प्रत्येक टीम में 6 खिलाड़ी होंगे, जिनमें दो शीर्ष महिला खिलाड़ी और एक उभरता हुआ खिलाड़ी शामिल हैं।

विज्ञापन
Global Chess League will be organized in London, FIDE President confirmed
शतरंज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : twitter

विस्तार

दूसरी वैश्विक शतरंज लीग का आयोजन तीन से 12 अक्टूबर तक लंदन में किया जाएगा। आयोजकों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। वैश्विक शतरंज लीग अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (एफआईडीई) और टेक महिंद्रा की संयुक्त पहल है। दस दिन तक चलने वाली इस लीग का आयोजन सेंट्रल लंदन के फ्रेंड्स हाउस में किया जाएगा जिसमें दुनिया के चोटी के खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन


एफआईडीई के अध्यक्ष अर्कडी ड्वोर्कोविच ने बयान में कहा, "इस प्रतियोगिता के पहले सत्र को मिली अपार सफलता के बाद हम शतरंज का दुनिया भर में विस्तार करने और शतरंज प्रेमियों को नया अनुभव दिलाने के अपने मिशन को आगे बढ़ाने को लेकर उत्साहित हैं।"
विज्ञापन


यह लीग टीम आधारित प्रारूप में खेली जाएगी जिसमें मौजूदा विश्व चैंपियन सहित कई युवा खिलाड़ी भी भाग लेंगे। प्रत्येक टीम में 6 खिलाड़ी होंगे, जिनमें दो शीर्ष महिला खिलाड़ी और एक उभरता हुआ खिलाड़ी शामिल हैं। प्रत्येक टीम डबल राउंड रोबिन प्रारूप में कुल 10 मैच खेलेगी। विजेता का फैसला बेस्ट ऑफ सिक्स बोर्ड स्कोरिंग प्रणाली से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed