फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   geeta phogat to lead india women at asian wrestling meet

एशियाई कुश्ती में गीता संभालेंगी भारतीय चुनौती

Tue, 02 Apr 2013 08:25 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 02 Apr 2013 08:25 PM IST
विज्ञापन
geeta phogat to lead india women at asian wrestling meet

लंदन ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली एकमात्र भारतीय महिला पहलवान गीता फोगाट राजधानी में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉप्लैक्स स्थित केडी जाधव स्टेडियम में 18 से 22 अप्रैल तक होने वाली सीनियर एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में सात सदस्यीय भारतीय चुनौती का दारोमदार संभालेंगी।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सात महिला पहलवानों का चयन एनआईएस पटियाला में ट्रायल के बाद किया गया। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफ्आई) ने टीम की घोषणा करते हुए कहा कि इस दल में हरियाणा की चार पहलवान जबकि उत्तर प्रदेश, पंजाब और दिल्ली की एक-एक पहलवान शामिल हैं।
विज्ञापन


टीम में उत्तर प्रदेश की प्रियंका सिंह (48 किग्रा), हरियाणा की विनेश (51 किग्रा), बबीता कुमारी (55 किग्रा), गीता फोगाट (59 किग्रा), दीपिका जाखड (63 किग्रा), पंजाब की नवजोत कौर (67) और दिल्ली की ज्योति (72 किग्रा) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपी यादव टीम के प्रमुख कोच और कृपाशंकर कोच होंगे। टीम के साथ विदेशी एक्सपर्ट के रूप में एम्जार मखाराद्जे शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed