फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Garry Kasparov: Russia declared great chess player Garry Kasparov a terrorist, no reason given

Garry Kasparov: चेस के महान खिलाड़ी गैरी कास्परोव को रूस ने आतंकवादी घोषित किया, नहीं बताई कोई वजह

Thu, 07 Mar 2024 11:19 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 07 Mar 2024 11:19 AM IST
सार

रूस की वित्तीय निगरानी एजेंसी रोसफिन ने बुधवार को गैरी कास्परोव को अपनी अवांछित सूची में शामिल कर लिया। आतंकी की सूची में शामिल लोगों के बैंक लेनदेन के लिए प्रतिबंधित करती है और उन्हें हर बार अपने खातों का उपयोग करने के लिए अनुमति लेने की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन
Garry Kasparov: Russia declared great chess player Garry Kasparov a terrorist, no reason given
व्लादिमीर पुतिन और गैरी कास्परोव - फोटो : Social Media

विस्तार

शतरंज ग्रैंडमास्टर और राजनीतिक कार्यकर्ता गैरी कास्परोव को रूस की वित्तीय निगरानी संस्था ने 'आतंकवादियों और चरमपंथियों' की सूची में शामिल किया है। 60 वर्षीय पूर्व विश्व शतरंज चैंपियन लंबे समय से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक रहे हैं और यूक्रेन में रूस के सैन्य हमले की लगातार निंदा करते रहे हैं।
विज्ञापन

किन किन दिक्कतों का करना पड़ता है सामना

रूस की वित्तीय निगरानी एजेंसी रोसफिन ने बुधवार को गैरी कास्परोव को अपनी अवांछित सूची में शामिल कर लिया। आतंकी की सूची में शामिल लोगों के बैंक लेनदेन के लिए प्रतिबंधित करती है और उन्हें हर बार अपने खातों का उपयोग करने के लिए अनुमति लेने की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2014 में रूस से भाग गए थे

कास्परोव उत्पीड़न के डर से 2014 में रूस से भाग गए थे। 2022 में रूसी न्याय मंत्रालय ने कास्परोव और पूर्व तेल टाइकून मिखाइल खोडोरकोव्स्की को "विदेशी एजेंटों" की सूची में रखा था। उन्हें कठोर नौकरशाही और वित्तीय रिपोर्टिंग के अधीन किया गया था।
विज्ञापन

अमेरिका में रह रहे हैं कास्परोव

राइट्स ग्रुप के मुताबिक, यह लेबल क्रेमलिन द्वारा अपने विरोधियों को दबाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक हथियार है। 'विदेशी एजेंट' शब्द का उपयोग उन व्यक्तियों के लिए किया जाता है जिन्हें वह राज्य का दुश्मन मानते हैं। कास्परोव को व्यापक रूप से दुनिया के बेहतरीन शतरंज खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। वह राजनीति पर ध्यान केंद्रित करने के लिए लगभग एक दशक तक संयुक्त राज्य अमेरिका में रहे हैं।

यूक्रेन का किया था समर्थन

पिछले साल फरवरी में कास्परोव ने पश्चिम से कीव के लिए अपना समर्थन बनाए रखने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि रूस में लोकतांत्रिक परिवर्तन लाने के लिए यूक्रेन को मास्को को हराने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed