फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Frances Frederic Soyez could be the new coach of the Indian men's junior hockey team

Hockey: पीआर श्रीजेश के बाद कौन हो सकता है भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम का कोच? इस विदेशी का नाम चर्चा में

Wed, 13 May 2026 09:36 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 13 May 2026 09:36 PM IST
सार

फ्रांस के अनुभवी कोच फ्रेडरिक सोयेज भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम के नए मुख्य कोच बन सकते हैं।वह पीआर श्रीजेश की जगह ले सकते हैं, जबकि हॉकी इंडिया ने कहा है कि नए कोच का चयन मेरिट के आधार पर किया गया है।

विज्ञापन
Frances Frederic Soyez could be the new coach of the Indian men's junior hockey team
पीआर श्रीजेश - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम को जल्द ही नया मुख्य कोच मिल सकता है। फ्रांस के पूर्व हॉकी खिलाड़ी और अनुभवी कोच फ्रेडरिक सोयेज को टीम इंडिया की अंडर-21 पुरुष हॉकी टीम का अगला मुख्य कोच बनाए जाने की संभावना है। वह पूर्व भारतीय गोलकीपर और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पी.आर. श्रीजेश की जगह ले सकते हैं।
विज्ञापन


श्रीजेश ने जताई थी नाराजगी
श्रीजेश ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद हॉकी इंडिया ने विदेशी कोच को प्राथमिकता दी। गौरतलब है कि उनके मार्गदर्शन में भारतीय जूनियर टीम ने चेन्नई में आयोजित 2025 जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक जीता था। हालांकि, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने इन आरोपों को खारिज किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रीजेश का कार्यकाल दिसंबर 2025 में समाप्त हो चुका था। इसके बाद उन्हें भारत ‘ए’ टीम के कोच या सीनियर टीम के गोलकीपिंग कोच का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। टिर्की ने यह भी बताया कि नए कोच के चयन की प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट और तय नियमों के आधार पर की गई है तथा जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


कौन हैं फ्रेडरिक सोयेज?
48 वर्षीय फ्रेडरिक सोयेज फ्रांस के पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हैं। उन्होंने 1995 से 2010 तक फ्रांस की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद उन्होंने कोचिंग में कदम रखा और 2011 से 2014 तक फ्रांस टीम के मुख्य कोच रहे। साल 2014 से 2021 तक उन्होंने स्पेन की राष्ट्रीय हॉकी टीम को कोचिंग दी। उनके कार्यकाल में स्पेन ने रियो ओलंपिक 2016 में पांचवां स्थान हासिल किया। बाद में वह 2021 से 2024 तक फ्रांस हॉकी के हाई-परफॉर्मेंस निदेशक भी रहे। फ्रेडरिक सोयेज को खास तौर पर पेनल्टी कॉर्नर रणनीति और खिलाड़ियों की तकनीकी ट्रेनिंग में विशेषज्ञ माना जाता है। उनकी कोचिंग में फ्रांस ने 2019 यूरोपीय चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था। वह 2023 हॉकी विश्व कप में भी फ्रांस टीम के मुख्य कोच रहे थे, जिसका आयोजन भुवनेश्वर और राउरकेला में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed