फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Formula 1 race preparation to surround vijay Mallya

फॉर्मूला-1 रेस में माल्या का घेराव करेंगे किंगफिशर कर्मी

Mon, 22 Oct 2012 08:07 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Oct 2012 08:07 PM IST
विज्ञापन
Formula 1 race preparation to surround vijay Mallya

पिछले सात महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान किंगफिशर एयरलाइंस के कर्मचारियों ने कंपनी के मालिक विजय माल्या को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को कर्मचारियों के साथ हुई बैठक में एयरलाइंस मैनेजमेंट ने 24 घंटे के भीतर एक महीने का वेतन देने का प्रस्ताव रखा है, लेकिन कर्मचारियों का एक वर्ग इस पर तैयार नहीं है। गुस्साए कर्मचारी 26 अक्टूबर को शुरू हो रही इंडियान ग्रांड प्री फार्मूला-1 रेस में विजय माल्या के खिलाफ प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा में शुरू होने जा रही फॉर्मूला-1 रेस में सहारा फोर्स वन टीम के भाग लेने की उम्मीद है। इस टीम को माल्या ने एक डच कारोबारी के साथ मिलकर वर्ष 2007 में 630 करोड़ रुपये में खरीदा था। अभी माल्या के पास इसकी 42 फीसदी हिस्सा है। हड़ताल पर गए किंगफिशर एयरलाइंस के इंजीनियरों के एक प्रतिनिधि का कहना है कि कई कोशिशों के बाजवूद विजय माल्या ने उनसे मिलना भी जरूरी नहीं समझा, लेकिन वे फार्मूला-1 रेस जैसे कार्यक्रमों में मौजूद रहते हैं, इसलिए अब उनके खिलाफ वहीं धरना दिया जाएगा। इसके अलावा अब कोई चारा नहीं बचा है।
विज्ञापन


मुंबई में हुई बैठक से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कंपनी अगले 24 घंटे के अंदर एक महीने का वेतन देने को तैयार है, जबकि दूसरे महीने का वेतन एक हफ्ते के भीतर और दीपावली से पहले तीन महीने का वेतन देने की बात कही है। कंपनी के इस प्रस्ताव को कर्मचारी बहुत गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उनका कहना है कि कंपनी पहले भी ऐसे दावे करती रही है। वे बकाया वेतन में से आधा भुगतान लिए बगैर काम पर आने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डीजीसीए की ओर से किंगफिशर का फ्लाइंग परमिट संस्पेंड किए जाने के बाद इसकी मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं। बताया जाता है कि लीज पर लिए गए इसके 15 विमानों में कई जरूरी उपकरण गायब हैं, जिसके चलते इनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब 300 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने भी सख्त रवैया अपना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed