{"_id":"675b1e2bc80f6c62080dcef8","slug":"former-world-champion-vladimir-kramnik-got-angry-at-this-mistake-of-liren-said-end-of-chess-2024-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chess: लिरेन की इस गलती पर फूटा पूर्व विश्व चैंपियन व्लादिमिर क्रैमनिक का गुस्सा, कहा- शतरंज का अंत हो गया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Chess: लिरेन की इस गलती पर फूटा पूर्व विश्व चैंपियन व्लादिमिर क्रैमनिक का गुस्सा, कहा- शतरंज का अंत हो गया
Thu, 12 Dec 2024 11:02 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:02 PM IST
सार
गुकेश ने गुरुवार को रोमांचक तनावपूर्ण मुकाबले की 14वीं और आखिरी बाजी में गत चैंपियन लिरेन को हरा दिया। 18 साल की उम्र में खिताब जीतकर वह सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बन गए।
विज्ञापन
व्लादिमीर क्रैमनिक-लिरेन
- फोटो : @VBkramnik/PTI
विस्तार
पूर्व विश्व चैंपियन व्लादिमीर क्रैमनिक भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और चीन के डिंग लिरेन के बीच विश्व चैंपियनशिप मैच के दौरान शतरंज की गुणवत्ता से प्रभावित नहीं थे। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए शतरंज का अंत करार दिया।
विज्ञापन
गुकेश ने जीता खिताब
गुकेश ने गुरुवार को रोमांचक तनावपूर्ण मुकाबले की 14वीं और आखिरी बाजी में गत चैंपियन लिरेन को हरा दिया। 18 साल की उम्र में खिताब जीतकर वह सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बन गए। मैच के बाद क्रैमनिक ने खेल की गुणवत्ता पर अपनी निराशा व्यक्त की और लिरेन की एक गंभीर गलती को बचकाना बताया।

'शतरंज का अंत हो गया'
अपनी प्रतिक्रिया में क्रैमनिक ने एक्स पर लिखा, कोई टिप्पणी नहीं। दुखद। शतरंज का अंत हो गया है जैसा कि हम जानते हैं। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, अभी तक किसी विश्व कप खिताब का फैसला इतनी बचकानी एक चाल की गलती से नहीं हुआ है।

No comment. Sad. End of chess as we know it
— Vladimir Kramnik (@VBkramnik) December 12, 2024
छठी बाजी के बाद भी क्रैमनिक ने की थी आलोचना
क्रैमनिक ने चैंपियनशिप में छठी बाजी के बाद भी खेल के स्तर की आलोचना की थी और इसे कमजोर बताया था। उन्होंने कहा, सच कहूं तो मैं आज के खेल (छठी बाजी) से बहुत निराश हूं। यहां तक कि पांचवीं बाजी भी बहुत उच्च स्तर की नहीं थी। लेकिन आज – एक पेशेवर के लिए – दोनों खिलाड़ियों का खेल वाकई बहुत कमजोर था। यह बहुत निराशाजनक स्तर है। रूस के 49 वर्षीय क्रैमनिक 2000 से 2006 तक क्लासिकल विश्व शतरंज चैंपियन थे। क्रैमनिक ने 2000 में दिग्गज गैरी कास्पारोव को हराया और क्लासिकल विश्व शतरंज चैंपियन बने।