फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Former England team football captain Kevin Keegan dies at 75

Football: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन कीगन का 75 वर्ष की उम्र में निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Mon, 20 Jul 2026 11:30 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 20 Jul 2026 11:30 PM IST
सार

इंग्लैंड फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान और मैनेजर केविन कीगन का 75 वर्ष की उम्र में स्टेज-4 कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। दो बार के बैलन डी'ओर विजेता कीगन ने खिलाड़ी और कोच, दोनों भूमिकाओं में इंग्लिश फुटबॉल पर अमिट छाप छोड़ी।

विज्ञापन
Former England team football captain Kevin Keegan dies at 75
केविन कीगन - फोटो : Reuters

विस्तार

इंग्लैंड फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान और मैनेजर केविन कीगन का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके पूर्व क्लब न्यूकैसल यूनाइटेड ने सोमवार को उनके निधन की पुष्टि की। कीगन पिछले कुछ समय से कैंसर का इलाज करा रहे थे। जनवरी में उनके परिवार और न्यूकैसल यूनाइटेड ने उनके कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी थी, हालांकि उस समय बीमारी के बारे में अधिक विवरण साझा नहीं किया गया था। जून में खुद कीगन ने बताया था कि उन्हें स्टेज-4 कैंसर का पता चला है।
विज्ञापन


न्यूकैसल यूनाइटेड ने जताया शोक
क्लब ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, 'केविन कीगन के निधन की खबर से हम बेहद दुखी हैं। वह हमारे क्लब के इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित, प्रभावशाली और सबसे अधिक प्रिय व्यक्तित्वों में से एक थे।' बयान में आगे कहा गया कि एक खिलाड़ी के रूप में कीगन ने अपनी विश्वस्तरीय प्रतिभा, महत्वाकांक्षा और नेतृत्व से सेंट जेम्स पार्क में नई पहचान बनाई। वहीं मैनेजर के तौर पर उन्होंने क्लब और शहर में नई उम्मीद जगाई। उनकी टीम की आक्रामक शैली, जज्बे और जुनून ने दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों को प्रभावित किया।
विज्ञापन


शानदार रहा खेल करियर
केविन कीगन इंग्लिश फुटबॉल के सबसे करिश्माई और प्रभावशाली खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत लिवरपूल से की और वहां कई बड़े खिताब जीते। इसके बाद जर्मनी के क्लब हैम्बर्ग के लिए खेलते हुए भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें लगातार दो वर्षों 1978 और 1979 में प्रतिष्ठित बैलन डी'ओर (Ballon d'Or) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि ने उन्हें फुटबॉल इतिहास के महान खिलाड़ियों की श्रेणी में स्थापित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड के लिए निभाई अहम भूमिका
केविन कीगन ने 1972 से 1982 के बीच इंग्लैंड के लिए 63 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 21 गोल दागे। इस दौरान उन्होंने 31 मुकाबलों में टीम की कप्तानी भी की और इंग्लैंड फुटबॉल के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे। केविन कीगन के निधन से इंग्लैंड और विश्व फुटबॉल ने अपने सबसे सम्मानित खिलाड़ियों और प्रेरणादायक व्यक्तित्वों में से एक को खो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed