फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Chhetri beats his juniors and says next time you call me old think before kohli comments haha legend

Sunil Chhetri Video: फुटबॉल कप्तान सुनील क्षेत्री बोले- बुड्ढा कहने से पहले सोच लेना, कोहली ने किया यह कमेंट

Sat, 30 Jul 2022 01:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 30 Jul 2022 01:52 PM IST
सार

सुनील क्षेत्री ने अपने जूनियर खिलाड़ियों के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि 40 की उम्र में भी युवा खिलाड़ियों का स्टैमिना उनसे बेहतर नहीं हैं। विराट कोहली ने भी इस वीडियो में अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
 

विज्ञापन
Sunil Chhetri beats his juniors and says next time you call me old think before kohli comments haha legend
सुनील क्षेत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील क्षेत्री 40 साल के हो चुके हैं, लेकिन अभी भी वो देश के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बने हुए हैं। फिटनेस से लेकर स्किल तक हर मामले में सुनील देश के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्होंने एक बार फिर इसका सबूत दिया है। सुनील क्षेत्री ने अपने जूनियर खिलाड़ियों के साथ एक वीडियो रिकॉर्ड किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि सिर्फ पांच दिन की ट्रेनिंग के बाद युवा खिलाड़ी उन्हें पीछे नहीं कर पाए। इसके साथ ही उन्होंने उन लोगों को चेतावनी दी है, जो उनको बूढ़ा कहते हैं। 
विज्ञापन


सुनील क्षेत्री के इस वीडियो पर कईम दिग्गजों ने कमेंट किए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी इनमें से एक हैं। विराट ने इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा हाहा लीजेंड। विराट और सुनील आपस में बहुत अच्छे दोस्त हैं और कोहली सुनील के बड़े फैन भी हैं। वो कई बार सुनील क्षेत्री का सपोर्ट कर चुके हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunil Chhetri (@chetri_sunil11)

क्षेत्री ने वीडियो में क्या कहा?
सुनील क्षेत्री ने जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में क्षेत्री ने बताया कि वो पिछले एक महीने से यूरोप में थे और वहां हर तरह का खाना खा रहे थे। इसके बाद उन्होंने पांच दिन तक ट्रेनिंग की और टेस्ट में अपने तीन जूनियर साथियों को हरा दिया। इन तीनों की उम्र 20 साल के करीब थी। इसके बाद उन्होंने कहा कि एक 40 साल के बुड्ढे से ये जवान लड़के हार गए। जो लोग उनको बूढ़ा बोलते हैं वो अगली बार ऐसा करने से पहले सोच लें। 

हालांकि, सुनील क्षेत्री के सीनियर खिलाड़ी और भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान रेनेडी सिंह ने उनके भी मजे ले लिए। रेनेडी ने लिखा "सुनील जब आप छोटे थे, तो इन खिलाड़ियों से भी घटिया थे। इसे कभी न भूलें, लेकिन देखो अब आप कितने आगे आ गए हो और मैं निश्चिंत हूं कि वो आपसे सीख रहे हैं। आगे बढ़ते रहो भाई।" इसके साथ ही रेनेडी ने हंसने वाला और लाइक का इमोजी भी शेयर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed