फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Sourav Ganguly says East Bengal in talks with Manchester United and others for ownership

Football: ईस्ट बंगाल की स्वामित्व को लेकर मैनचेस्टर युनाइटेड से चल रही बातचीत, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली निभा रहे अहम भूमिका

Tue, 24 May 2022 08:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 24 May 2022 08:34 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इस करार को पूरा करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि ‘रेड डेविल्स‘ मैनचेस्टर युनाइटेड के अलावा और कुछ अन्य लोगों के साथ बातचीत चल रही है

विज्ञापन
Sourav Ganguly says East Bengal in talks with Manchester United and others for ownership
सौरव गांगुली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैदान के अंदर और बाहर संघर्ष कर रहे ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब की कई दिग्गज क्लबों के साथ स्वामित्व को लेकर बातचीत चल रही है। इसमें इंग्लिश प्रीमियर लीग की बड़ी टीम मैनचेस्टर युनाइटेड भी शामिल है। देश के सबसे पुराने फुटबॉल क्लबों में से एक ईस्ट बंगाल को अगर मैनचेस्टर युनाइटेड का साथ मिलता है तो यह भारतीय फुटबॉल में बड़ा बदलाव होगा।
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इस करार को पूरा करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि ‘रेड डेविल्स‘ मैनचेस्टर युनाइटेड के अलावा और कुछ अन्य लोगों के साथ बातचीत चल रही है और इससे जुड़ी तस्वीर लगभग दो सप्ताह में स्पष्ट हो जाएगी। ईस्ट बंगाल बांग्लादेश स्थित बसुंधरा समूह के साथ भी बात कर रहा था, लेकिन इससे कोई समझौता नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांगुली ने इस मुद्दे पर पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए कहा, ‘हां हमने उनसे और अन्य लोगों से भी बात की है। किसके साथ करार पूरा होगा यह जानने के लिए 10-12 दिनों का और इंतजार करना होगा।’ यह पूछे जाने पर कि क्या यूरोपीय फुटबॉल दिग्गज निवेशक के रूप में आ रहे हैं, भारतीय क्रिकेट इस पूर्व सितारे ने कहा, ‘नहीं-नहीं (वे आ रहे हैं) वे क्लब मालिक के तौर पर यहां आएंगे। ’

गांगुली ने हालांकि इस बारे में विस्तार से कुछ बताने से मना कर दिया। उन्होंने कहा- इसमें अभी कुछ समय और बातचीत एक स्तर पर पहुंच जाए तब हम टिप्पणी करेंगे। मैं कुछ तय हो जाने के बाद ही बोलूंगा।
विज्ञापन

बाहरी मुद्दों के कारण प्रदर्शन रहा प्रभावित
मैदान के बाहर के मुद्दों के कारण टीम का प्रदर्शन प्रभावित हुआ है। बेंगलुरु केक्वेस कॉर्प ने तीन साल के करार के बावजूद दो साल के बाद ही टीम का साथ छोड़ दिया। 2020-21 सत्र में जब वे निवेशक ढूंढने में असफल रहे तब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने श्री सीमेंट के साथ उनका करार करवाया।

ईस्ट बंगाल के लिए हालांकि यह जुड़ाव भी सही नहीं रहा क्योंकि उनकी कार्यकारी समिति ने करार में विसंगतियों का दावा करते हुए अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। इन विवादों के कारण टीम आईएसएल के अपने पहले सत्र में नौवें और बीते सत्र में तालिका में आखिरी स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed